,

Assam Train Accident: असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Assam Train Accident

BY: Yoganand Shrivastva

Assam Train Accident असम में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। यह हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुताबिक, ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी यात्री की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा

Assam Train Accident रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर डिगारू रेलवे स्टेशन के पास दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोकी जा रही थी। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके और ट्रेन का इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी ट्रेन की व्यवस्था

Assam Train Accident पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों को उनके निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें आगे की यात्रा में परेशानी न हो। हादसे के कारणों और परिचालन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने राहत और बहाली का काम शुरू कर दिया। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारी पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और रेल परिचालन को सामान्य करने के प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द यातायात बहाल करना है।

Read this: Covid के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, 8 देशों तक पहुंचा संक्रमण; जानिए कितनी गंभीर है नई लहर की आशंका

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…