संवाददाता: संतोष सराबगी
Dabra Sub Jail भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज डबरा सब जेल में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर अपने बंदी भाइयों को तिलक लगाने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए करीब 296 बहनें जेल पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाई और बेहतर भविष्य के लिए गलत रास्ता छोड़ने का संकल्प दिलाया।
भाइयों से मिलकर भावुक हुईं बहनें
Dabra Sub Jail भाई दूज के मौके पर जेल पहुंचीं कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। उन्होंने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना की। इस दौरान भाई-बहनों के बीच भावनात्मक पल देखने को मिले।
भाइयों ने भी दिया सुधार का भरोसा
Dabra Sub Jail बहनों ने अपने भाइयों से भविष्य में किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल नहीं होने और सही रास्ते पर चलने का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को भरोसा दिलाया कि वे आगे से कोई गलत काम नहीं करेंगे और अपने जीवन में सुधार लाने का प्रयास करेंगे।
जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
भाई दूज के अवसर पर डबरा सब जेल प्रशासन की ओर से मुलाकातियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बहनों के लिए तिलक और मिठाई की व्यवस्था भी की गई, ताकि वे परंपरा के अनुसार अपने बंदी भाइयों के साथ त्योहार मना सकें।
Read this: 11 Nov 2026 Panchang : बुधवार को भाई दूज का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र


