,

Air India Co-Pilot Suspended: ज्यूरिख एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का को-पायलट शराब जांच में पॉजिटिव, ड्यूटी से निलंबित

Air India Co-Pilot Suspended

BY: Yoganand Shrivastva

Air India Co-Pilot Suspended एयर इंडिया के एक और को-पायलट को शराब सेवन की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद ड्यूटी से निलंबित किया गया है। मामला ज्यूरिख एयरपोर्ट का है, जहां अधिकारियों को को-पायलट के शराब के नशे में होने का संदेह हुआ था। इसके बाद उन्हें दिल्ली जाने वाली उड़ान संचालित करने से रोक दिया गया।

6 सितंबर को उड़ान से रोका गया

Air India Co-Pilot Suspended जानकारी के मुताबिक, घटना 6 सितंबर की है। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर अधिकारियों को को-पायलट के शराब पीने का शक हुआ, जिसके बाद उनका अल्कोहल टेस्ट कराया गया। पहली जांच में को-पायलट पॉजिटिव पाए गए।

इसके बाद एयर इंडिया ने उन्हें ड्यूटी से निलंबित कर दिया। एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, मामले में फॉलो-अप टेस्ट का परिणाम अभी आना बाकी है।

अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार

Air India Co-Pilot Suspended एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती स्क्रीनिंग में परिणाम पॉजिटिव आया है, लेकिन आगे की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल को-पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब इससे करीब एक महीने पहले एयर इंडिया की दिल्ली-फुकेट उड़ान के पायलट-इन-कमांड को साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था।

एयर इंडिया में लगातार सामने आ रहे मामले

Air India Co-Pilot Suspended दिल्ली-फुकेट उड़ान के मामले के बाद अब ज्यूरिख में को-पायलट के अल्कोहल टेस्ट का मामला सामने आया है। एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, ज्यूरिख की घटना में पहली स्क्रीनिंग का परिणाम पॉजिटिव है और फॉलो-अप जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Solar Battery Storage Project : बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद, GIS-2027 के लिए हरित ऊर्जा निवेश की संभावनाएं सामने रखीं

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Chanakya Niti: जीवन में इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य नीति में बताया क्यों जरूरी है आत्मसम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख विद्वानों, रणनीतिकारों और…