रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित विकास को गति देने और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र की विशेषताओं तथा संभावनाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट का आयोजन किया गया है। राजधानी भोपाल में मंत्रालय से बाहर कैबिनेट बैठकें प्रशासनिक विकेंद्रीकरण का नया मॉडल हैं।मध्यप्रदेश में डेस्टिनेशन कैबिनेट से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिल रही है।ये ऐतिहासिक विरासत और विकास को साथ जोड़ने का प्रयोग सफल हो रहा है।
Destination Cabinet : गांधी सागर कैबिनेट डेस्टिनेशन, क्षेत्रीय विकास पर सरकार का अटेंशन
मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित विकास के मद्देनजर 18 नवंबर को गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट का आयोजन मालवा और चंबल क्षेत्र को विकास की नई उम्मीदें लेकर आएगा। मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट का सफर… हर बैठक के साथ एक नया स्थान, एक नई विरासत और विकास का नया एजेंडा है। अब इस कड़ी में गांधी सागर का नाम जुड़ने जा रहा है। जहां उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के साथ क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं पर विशेष फोकस रहने वाला है।
Destination Cabinet : डेस्टिनेशन कैबिनेट, क्षेत्रीय विकास का रोडमैप
मध्यप्रदेश में विकास की नई इबारत लिखने के लिए मोहन सरकार का नया प्रयोग… इस बार कैबिनेट की बैठक राजधानी भोपाल में नहीं, बल्कि गांधी सागर में होगी। 18 नवंबर को आयोजित होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट का मकसद प्रदेश के समग्र और समन्वित विकास को गति देना है। सरकार की कोशिश है कि क्षेत्रीय जरूरतों और स्थानीय संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। गांधी सागर की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन क्षमता और क्षेत्रीय महत्व को देखते हुए यह बैठक विकास के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
Destination Cabinet : विरासत को सम्मान, क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता
मध्यप्रदेश में डेस्टिनेशन कैबिनेट अब मोहन सरकार की एक खास पहचान बनती जा रही है। राजधानी भोपाल से बाहर अलग-अलग ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और महत्वपूर्ण स्थानों पर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की परंपरा आगे बढ़ रही है। जबलपुर से शुरू हुआ यह सफर सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर, पचमढ़ी, खजुराहो, नागलवाड़ी और जगदीशपुर तक पहुंच चुका है। अब 18 नवंबर को नौवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट मंदसौर के गांधी सागर में प्रस्तावित है।गांधी सागर से सिर्फ कैबिनेट की बैठक नहीं, बल्कि विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को जमीन पर उतारने की नई पहल की तैयारी है।
Destination Cabinet : अब तक 8 जगहों पर हो चुकी हैं डेस्टिनेशन कैबिनेट
• जबलपुर में रानी दुर्गावती के शौर्य को सम्मान।
• सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की स्मृति।
• महेश्वर और इंदौर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की विरासत।
• पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह का शौर्य।
• खजुराहो में विश्व धरोहर का गौरव।
• नागलवाड़ी में जनजातीय संस्कृति और परंपरा।
• जगदीशपुर में ऐतिहासिक विरासत का सम्मान।
Destination Cabinet : विकास का नया रोडमैप, डेस्टिनेशन कैबिनेट
• 18 नवंबर को गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट का आयोजन।
• विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प, समग्र, समन्वित विकास पर फोकस।
• क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता, पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं।
• स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, हर क्षेत्र की जरूरतों पर ध्यान।
• मध्यप्रदेश के समग्र,समन्वित विकास के लिए सरकार की बड़ी पहल।
Destination Cabinet : गांधी सागर से प्रदेश के विकास को लेकर लिए जा सकते हैं अहम फैसले।
• मालवा-निमाड़ और चंबल अंचल के विकास पर रहेगा विशेष फोकस।
• पर्यटन की संभावनाओं को नए आयाम देने की तैयारी।
• गांधी सागर को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम
• क्षेत्रीय विकास, रोजगार और निवेश को मिल सकती है नई गति।
• स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के बेहतर उपयोग पर जोर।
• सरकार की मंशा, विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचे।
• राजधानी से बाहर कैबिनेट के जरिए क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने का संदेश।
ये भी जानिए : India Inflation : महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, महंगाई के मोर्चे पर जनता को राहत का इंतजार


