,

Indian Russian Couple: दिवाली के बाद भारत से रूस लौटी रूसी बहू कसीनिया, एयरपोर्ट पर मां की काजू कतली छोड़नी पड़ी; विदाई में छलके आंसू

Indian Russian Couple

BY: Yoganand Shrivastva

Indian Russian Couple भारत में शादी के बाद पहली दिवाली मनाकर रूसी बहू कसीनिया अब अपने मायके रूस लौट गई हैं। शादी के करीब एक साल बाद पहली बार अपने माता-पिता और परिवार से मिलने जा रहीं कसीनिया की विदाई काफी भावुक रही। इस दौरान जहां परिवार के लोगों की आंखें नम थीं, वहीं एयरपोर्ट पर भारी सामान को लेकर एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। लगेज का वजन निर्धारित सीमा से ज्यादा होने की आशंका में उन्हें मां की दी हुई काजू कतली और कुछ अन्य सामान सूटकेस से निकालना पड़ा। इस पूरे सफर और विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

एयरपोर्ट पर लगेज के वजन ने बढ़ाई परेशानी, काजू कतली छोड़नी पड़ी

Indian Russian Couple कसीनिया ने अपने पति उद्देश्य के साथ यूट्यूब चैनल ‘KSENIIA & UDDESHYA’ पर विदाई का वीडियो साझा किया है। वीडियो में बताया गया कि रूस जाने के लिए कसीनिया चार बैग लेकर निकली थीं। एयरलाइन की ओर से निर्धारित 23 किलो वजन की सीमा को देखते हुए परिवार को चिंता थी कि कहीं सामान ज्यादा न हो जाए।

एयरपोर्ट रवाना होने से पहले जब सामान का वजन 24 से 25 किलो होने की आशंका हुई, तो सूटकेस खोलकर कुछ चीजें बाहर निकाल दी गईं। इनमें मां की दी हुई काजू कतली, चायपत्ती और खाने-पीने का अन्य सामान शामिल था।

हालांकि, बाद में जब बैग का वजन कराया गया तो वह महज 19 किलो निकला। यानी वजन कम करने के लिए काजू कतली की गई कुर्बानी बेवजह साबित हुई। इस घटना ने विदाई के भावुक माहौल में हंसी के पल भी जोड़ दिए।

सास ने दही-गुड़ खिलाकर दी विदाई, भारतीय मसाले भी किए पैक

Indian Russian Couple विदाई से पहले कसीनिया की भारतीय सास ने उन्हें दही-गुड़ खिलाकर शुभ यात्रा की कामना की। भारतीय परंपरा के मुताबिक उन्हें आशीर्वाद भी दिया गया। इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने उनके साथ भारतीय मसाले और घर से जुड़ा खाने-पीने का सामान भी पैक कर दिया।

कसीनिया के लिए यह सफर खास था, क्योंकि शादी के बाद पहली बार वह अपने मायके जा रही थीं। भारत में बिताए एक साल और परिवार के साथ मनाई गई दिवाली की यादें उनके साथ थीं। विदाई के समय उनकी भावुकता वीडियो में साफ नजर आई।

पत्नी को एयरपोर्ट के अंदर छोड़ने नहीं जा सके उद्देश्य

Indian Russian Couple कसीनिया को विदा करने उनके पति उद्देश्य भी एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उन्हें एंट्री गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। उद्देश्य ने बताया कि वह अंदर जाकर कसीनिया के भारी बैग उठाने में मदद करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। इस बात का उन्हें अफसोस भी रहा।

कसीनिया की रूस के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी, इसलिए उन्हें तुर्किये के रास्ते अपने घर पहुंचना था। उद्देश्य के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों में दोनों अक्सर एक-दूसरे को एयरपोर्ट पर छोड़कर अपने-अपने देश लौटते थे, लेकिन शादी के एक साल बाद हुई यह विदाई पहले से अलग और ज्यादा भावुक थी।

एक तरफ घर में कसीनिया के जाने से सन्नाटा छा गया, तो दूसरी तरफ उनके माता-पिता और परिवार से मिलने की खुशी भी थी। इस तरह भारत से रूस तक का उनका सफर यादों, भावनाओं और काजू कतली के मजेदार किस्से के साथ शुरू हुआ।

Read this: Mid Term Election में हार के बाद ट्रंप का जेडी वेंस को नया निर्देश, ईरान से बातचीत छोड़ घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने को कहा

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…