CME Bhopal 2026 : मध्यप्रदेश के एकमात्र शासकीय स्वशासी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय CME में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित; 2 दिसंबर को देंगे विशेष व्याख्यान
CME Bhopal 2026 : इंदौर। शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर गीतभवन रोड इंदौर के संचालक एवं एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मानव शरीर क्रिया विज्ञान एवं जैव रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी को मध्यप्रदेश के एकमात्र शासकीय स्वशासी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल द्वारा दो दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है।

CME Bhopal 2026 : महाविद्यालय में 1 एवं 2 दिसंबर 2026 को ‘Understanding Keynotes and Fundamentals of Homoeopathy and Its Correlation with Modern Science & Lifestyle’ विषय पर दो दिवसीय CME आयोजित की जा रही है।
CME Bhopal 2026 : इस कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी 2 दिसंबर को ‘Understanding Homoeopathic Fundamentals through Hahnemann’s Aphorisms and Keynote Prescribing: Correlation with Modern Medical Science’ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।
CME Bhopal 2026 : अपने व्याख्यान में वे हैनीमैन के ऑर्गेनॉन में वर्णित होम्योपैथी के मूलभूत सिद्धांतों, की-नोट प्रिस्क्राइबिंग की अवधारणा तथा आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ इनके शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।
डॉ. द्विवेदी को चिकित्सा शिक्षा, ह्यूमन फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री तथा होम्योपैथिक अनुसंधान के क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है। वे होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अप्लास्टिक एनीमिया सिकल सेल तथा अन्य रक्त विकारों एवं एनीमिया के प्रति जनजागरूकता और सामुदायिक स्वास्थ्य अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सीईओ डॉ. बबीता श्रीवास्तव द्वारा उन्हें इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है।
ये भी जानिए : Owaisi Chandrashekhar Alliance : ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, यूपी में नया सियासी बवंडर, PDA को चुनौती या BJP को फायदा ?


