Mahadev Betting App : रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की CBI रिमांड खत्म हो गई है। आठ दिन की रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार को उसे रायपुर की CBI कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने आगे रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर को अपनी कस्टडी में लेने के लिए अदालत में आवेदन पेश किया।
हालांकि, CBI कोर्ट ने ED की कस्टडी संबंधी अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने सौरभ चंद्राकर को 19 तारीख तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। साथ ही ED को अपनी विशेष अदालत में कस्टडी के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए।
Mahadev Betting App : पूछताछ में लाइजनिंग से किया किनारा
CBI पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर ने कथित तौर पर लाइजनिंग का काम करने से इनकार किया और इसकी जिम्मेदारी रवि उप्पल पर बताई। वहीं, सामने आई जानकारी के मुताबिक उसने पैनल ऑपरेशन और हवाला ट्रांजेक्शन सिस्टम संभालने की बात स्वीकार की है। इन पहलुओं की जांच एजेंसियां आगे पड़ताल कर रही हैं।
Mahadev Betting App : ED और बचाव पक्ष के वकीलों ने क्या कहा?
कोर्ट में पेशी के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कोर्ट परिसर से संवाददाता हिमांशु पटेल ने ED के वकील सौरभ पाण्डेय और सौरभ चंद्राकर के बचाव पक्ष के वकील आशुतोष गिरी से बातचीत की। दोनों पक्षों ने अदालत की कार्यवाही और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष रखा।
फिलहाल सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ED अब अपनी विशेष अदालत में कस्टडी के लिए आवेदन कर सकती है।
ये भी जानिए : UP Election 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, बना ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा


