SR Public School अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित, नर्सरी से दसवीं तक के टॉपर्स सम्मानित; संचालक उज्ज्वल मंडल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
संवाददाता: रतन कुमार
SR Public School जामताड़ा के दक्षिणबहाल स्थित एस आर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। वहीं, प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
SR Public School कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक उज्ज्वल मंडल और प्रधानाचार्य माधव चंद्र महतो मौजूद रहे। गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई।

SR Public School मौके पर संचालक उज्ज्वल मंडल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे सही दिशा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों में ज्ञान, अनुशासन, आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है।
उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके व्यवहार और रचनात्मक गतिविधियों पर भी ध्यान देने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


