,

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

Chhattisgarh Politics mission-2028

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की सियासी पटकथा अभी से लिखी जाने लगी है… बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा सिर्फ एक औपचारिक प्रवास नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति के लिहाज से कई संदेश लेकर आ रहा है। कभी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी रहे नितिन नवीन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में पहली बार प्रदेश पहुंच रहे हैं।

Chhattisgarh Politics : जनजातीय गौरव दिवस, परवान चढ़ी सियासत

एक तरफ जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, तो दूसरी तरफ धान खरीदी की शुरुआत… यानी सियासत के दो सबसे अहम केंद्र आदिवासी और किसान। लेकिन इस आयोजन के बीच कांग्रेस ने आदिवासी दिवस की जगह जनजातीय गौरव दिवस मनाने पर सवाल उठाए हैं, तो धान खरीदी में 15 दिन की देरी को भी मुद्दा बनाया है। ऐसे में सवाल है कि क्या बीजेपी आदिवासी सम्मान और किसान हितों के जरिए 2028 की चुनावी जमीन तैयार कर रही है? और क्या कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार को घेरने का मौका तलाश रही है?

Chhattisgarh Politics : धान खरीदी में 15 दिन की देरी बना मुद्दा

दरअसल,15 नवंबर…भगवान बिरसा मुंडा की जयंती…देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन आदिवासी समाज के संघर्ष, स्वाभिमान और अस्मिता का प्रतीक है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा की लड़ाई सिर्फ आजादी का संघर्ष नहीं, बल्कि जल,जंगल और जमीन पर आदिवासी अधिकारों की आवाज भी थी। केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ में भी इस मौके पर रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय आयोजन होने जा रहा है।

Chhattisgarh Politics : आदिवासी और धान पर सियासी संग्राम

खास बात यह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा इस आयोजन को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना रहा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस आयोजन को आदिवासी समाज के गौरव और सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में राष्ट्रीय पहचान दी और प्रदेश में भी इसे भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

Chhattisgarh Politics : लेकिन कांग्रेस को बीजेपी की यह पहल रास नहीं आ रही। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी दिवस मनाने से परहेज करती है, जबकि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि बिरसा मुंडा के साथ गेंद सिंह, वीर सिंह और रानी दुर्गावती जैसी विभूतियों को भी समान सम्मान मिलना चाहिए। कांग्रेस ने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के साथ धान खरीदी में 15 दिन की देरी को जोड़ते हुए सरकार की नीयत और किसान हितों पर भी सवाल खड़े किए हैं। वही कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी समाज और किसान सिर्फ सामाजिक वर्ग नहीं, बल्कि सत्ता की सियासत के निर्णायक मुद्दे रहे हैं। 2018 में कांग्रेस की सत्ता वापसी के पीछे किसान और आदिवासी वर्ग से जुड़े मुद्दों की अहम भूमिका रही थी। अब बीजेपी के सामने 2028 में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत रखने की चुनौती है।

ऐसे में नितिन नवीन का दौरा, जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन और धान खरीदी की शुरुआत को एक साथ देखने की जरूरत है। लेकिन सियासत के इन तमाम दावों और वादों के बीच असली सवाल अब भी कायम है। कि आदिवासी समाज को सम्मान सिर्फ आयोजनों और भाषणों में मिलेगा या उनके अधिकारों, संस्कृति और विकास में भी दिखाई देगा ?

ये भी जानिए : Owaisi Chandrashekhar Alliance : ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, यूपी में नया सियासी बवंडर, PDA को चुनौती या BJP को फायदा ?

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…