रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
MP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि का नया अध्याय जोड़ा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। खास बात यह है कि देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक शहरों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि केवल शहरों की साफ-सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि नगरीय प्रबंधन, कचरा निस्तारण, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत और नागरिकों की भागीदारी का भी प्रतीक है।
MP Cleanliness Survey : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का नेतृत्व, स्वच्छता में फिर अग्रणी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।कहा कि हमारे प्रयासों, नवाचारों, इच्छाशक्ति और जनभागीदारी ने प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह सम्मान प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई मित्रों और नागरिकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर ही निवेश, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के बेहतर अवसरों के केंद्र बनते हैं।
MP Cleanliness Survey : MP को फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, 9 शहरों को स्वच्छता सम्मान
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।कहा कि इंदौर, देपालपुर, जबलपुर, उज्जैन, देवास, सागर, बुधनी, रीवा और ग्वालियर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
MP Cleanliness Survey : मध्यप्रदेश ने स्वच्छता सर्वेक्षण में फिर साबित की उत्कृष्टता
यह सम्मान शहरी स्वच्छता व्यवस्था, स्थानीय निकायों के प्रयास और नागरिकों की भागीदारी को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छताकर्मियों को बधाई दीं।
MP Cleanliness Survey : नवाचारों, इच्छाशक्ति,जनभागीदारी ने दिलाई विशिष्ट पहचान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इस वर्ष कुल 57 राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 9 पुरस्कार प्रदेश को मिले हैं। यह उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की निरंतर प्रगति और प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है। पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता के प्रति देशवासियों के व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन चुका है। हमारे प्रयासों, नवाचारों, इच्छाशक्ति और जनभागीदारी ने प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ शहर ही निवेश, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के बेहतर अवसरों के केंद्र बनते हैं। स्वच्छ वातावरण से नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और शहरों की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन सहित प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय, यातायात और पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने नगरीय निकायों में जीपीएस आधारित कचरा संग्रहण, आधुनिक कचरा प्रसंस्करण केंद्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कम्पोस्ट निर्माण, वेस्ट टू एनर्जी और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए उदाहरण बनकर उभरा है। लेकिन स्वच्छता केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और विकसित प्रदेश की पहचान भी है। मध्यप्रदेश में स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर न रहे, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी बने। शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की संस्कृति विकसित हो, ताकि मध्यप्रदेश विकास के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान कायम रख सके।
ये भी जानिए : MP Voter List 2027 : मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति


