,

PM Narendra Modi: छठ महापर्व की शुरुआत पर PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बोले- सभी को मिले छठी मइया का आशीर्वाद

PM Narendra Modi

BY: Yoganand Shrivastva

PM Narendra Modi लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। घाटों की साफ-सफाई और सजावट से लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और व्रत करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना

PM Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा कर छठ महापर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के इस चार दिवसीय पवित्र अनुष्ठान की शुरुआत पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने नहाय-खाय के महत्व का उल्लेख करते हुए सभी व्रतियों को नमन किया। उन्होंने कामना की कि छठी मइया का आशीर्वाद सभी लोगों को प्राप्त हो। पीएम मोदी के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी छठ पर्व को लेकर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

चार दिनों तक चलेगा छठ का पावन अनुष्ठान, घाटों पर तैयारियां पूरी

PM Narendra Modi छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद शनिवार को खरना का अनुष्ठान किया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

छठ को लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। नदियों और तालाबों के किनारे घाटों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम पूरा किया जा रहा है। बाजारों में फल, सूप, दउरा और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

महाराष्ट्र में भी छठ पूजा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने और जुहू बीच पर पूजा आयोजन को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस पर आपत्ति जताई है और विरोध की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, रेलवे प्रशासन का कहना है कि उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार घोषणाएं और छठ से जुड़े गीत प्रसारित किए जा रहे हैं।

छठ पर घर लौटने वालों की भीड़, रेलवे ने किए इंतजाम

PM Narendra Modi छठ महापर्व के अवसर पर अपने घरों में त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने गृह राज्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Read this: Mid Term Election में हार के बाद ट्रंप का जेडी वेंस को नया निर्देश, ईरान से बातचीत छोड़ घरेलू मुद्दों पर ध्यान देने को कहा

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…