,

Patwari Strike : धान खरीदी से पहले सियासी संग्राम, पटवारी आंदोलन पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने !

Patwari Strike Paddy Procurement 2026

Patwari Strike : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले राजस्व पटवारियों का आंदोलन सरकार के लिए चुनौती बन गई है ।पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव का मुद्दा बन गई है.13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर सरकार ने कार्रवाई तेज करते हुए 107 पटवारियों को निलंबित किया है वहीं 1007 पर ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही को गई।

सरकार का मानना है कि चर्चा से समाधान निकाला जाएगा। हड़ताल से किसान परेशान होंगे। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है… कोई विपक्षी दल का गंभीर आरोप सरकार पर यह है कि सरकार धान खरीदना नहीं चाह रही इसलिए पटवारी की मांग पूरी नहीं कर रहे हैं.

Patwari Strike : पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन

प्रदेशभर में कार्रवाई से मचा हड़कंप
अब तक 107 पटवारी किए गए निलंबित
1007 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई.
31 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
प्रदेशभर के 3931 पटवारियों को जारी किया गया नोटिस

95 पटवारियों का किया गया तबादला
कार्रवाई में बस्तर जिला सबसे आगे, 17 पटवारी निलंबित.
सूरजपुर और बलरामपुर में 14-14 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज
हड़ताल पर अड़े पटवारियों के खिलाफ सरकार का सख्त रुख, कार्रवाई का सिलसिला जारी

Patwari Strike : 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल अब टकराव के मोड़ पर पहुंच गई है..एक तरफ अपनी मांगों को लेकर पटवारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं..तो दूसरी तरफ सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है..हड़ताल के चलते धान खरीदी की तैयारियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे और राजस्व से जुड़े जरूरी काम प्रभावित होने की बात कही जा रही है.अब पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है…वहीं 5 हजार से ज्यादा पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं.। सरकार की कार्रवाई के बीच कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

Patwari Strike : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार को कार्रवाई के बजाय संवाद से रास्ता निकालना चाहिए , हम पटवारियों के आंदोलन का समर्थन करते हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार धान खरीदना ही नहीं चाह रही है इसलिए पटवारी का हड़ताल समाप्त नहीं करवा रही मांगे पूरी नहीं कर रहे हैं, अब तो पटवारी के हड़ताल में तहसीलदार नयाब तहसीलदार भी आ गए यानी राजस्व विभाग पुरातत्व किसानों की गिरदावरी, खतौनी, बटानकन जमीनों को रकबा त्रुटि ये सब कार्य जो पटवारी के माध्यम से सुधार किया जाता है अगर यही हड़ताल पर है तो किसान धान बेचने के लिए कैसे करेंगे…

Patwari Strike : वही कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते bjp पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी ने तीखा प्रहार किया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान का भला चाहती ही नहीं है, इसलिए वो समर्थन कर रहे हैं… विष्णु देव साय की सरकार है 15 तारीख को किसानों का एक-एक दाना धान खरीदना शुरू करेंगे कांग्रेस को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है… रही बात पटवारी हड़ताल की तो उसका किसानों का धान खरीदना प्रभावित नहीं होगा वैकल्पिक व्यवस्था हम कर रहे हैं! वही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कह रहे हैं कह रहे है धान खरीदी की तैयारी पूर्ण हो चुकी है…!

प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है , इस पहले धान खरीदी से जुड़े किसानों के से जुड़े दस्तावेज, गिरदावरी और दूसरे राजस्व कार्यों के लिए पटवारियों की जरूरत पड़ती है..ऐसे में लंबी ड़ताल और निलंबन की कार्यवाही बड़ी चिंता की लकीर खीच रही है , अब सवाल यह कि पटवारियों के निलंबन और नोटिस के बाद वैकल्पिक व्यवस्था क्या है , अब देखना होगा कि सरकार की सख्ती रंग लाती है या बातचीत से इस गतिरोध का कोई रास्ता निकलता है!

ये भी जानिए : Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, गोल्ड ₹1.37 लाख के करीब तो चांदी ₹1.80 लाख के पार, जानें ताजा भाव

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…