रिपोर्ट: अमित यादव
Katni Theft मध्य प्रदेश के कटनी में किशना हीरा एवं आभूषण केंद्र में हुई करोड़ों रुपये की चोरी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बरगवां स्थित शोरूम से करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के हीरे, सोने और अन्य आभूषण चोरी होने की आशंका है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर जांच में जुटी पुलिस टीम को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में दाखिल हुए बदमाश
Katni Theft जानकारी के मुताबिक, 11 और 12 नवंबर की दरमियानी रात माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित किशना ज्वेलर्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शातिर बदमाशों ने दुकान की पिछली दीवार में करीब पौने दो फीट का छेद बनाया और उसी रास्ते शोरूम के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने गैस कटर की मदद से तिजोरी काटी और उसमें रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।
12 से 15 करोड़ के जेवरात चोरी होने का अनुमान
Katni Theft शोरूम से चोरी हुए सामान में हीरे, सोने और अन्य कीमती आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। वारदात को अंजाम देने के तरीके से साफ है कि बदमाशों ने शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था और तिजोरी तक पहुंचने की पूरी तैयारी की थी। इतनी बड़ी चोरी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
IG-DIG ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के दिए निर्देश
Katni Theft मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह घटनास्थल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दीवार में की गई सेंध, तिजोरी काटने के तरीके और वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरणों समेत मौके से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच कर रही पुलिस टीम से अब तक की कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच करने और आरोपियों तक जल्द पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पुलिस फिलहाल चोरों की तलाश में जुटी है।
Read this: Chitragupta Pujan : बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन


