,

UP BJP 2027 Election: यूपी विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी में बीजेपी, कई दिग्गजों को मिल सकता है टिकट

UP BJP 2027 Election

UP BJP 2027 Election उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी इस बार कई बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। भाजपा पहले ही 2027 के चुनाव के लिए संगठन स्तर पर तैयारियों को गति दे चुकी है।

मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी लड़ सकते हैं चुनाव

UP BJP 2027 Election सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2022 की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनावी तैयारी किए जाने की बात पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी कह चुके हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और मंत्रियों पर भी नजर

UP BJP 2027 Election सूत्रों के अनुसार, भाजपा अपने कुछ पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ सरकार के कुछ मंत्रियों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी की नई प्रदेश संगठन टीम में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

पूर्व सांसदों और पदाधिकारियों को भी मिल सकता है टिकट

UP BJP 2027 Election सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कुछ पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट देने की तैयारी में है। इनमें राज्यसभा और लोकसभा के पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही पार्टी के करीब पांच से छह प्रदेश पदाधिकारियों को भी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की बात सामने आ रही है। हालांकि इन संभावित उम्मीदवारों के नाम और सीटों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

Read this: Agra Crowdfunding Fraud: बहन के इलाज के नाम पर क्राउड फंडिंग का आरोप, युवक गिरफ्तार

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…