राजघराने की बेटी, जो बनी शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी, क्यों लिया था मां न बनने का फैसला?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड के कपूर परिवार का नाम हिंदी सिनेमा में खास स्थान रखता है। इस परिवार ने कई दिग्गज कलाकार फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं, जिनमें राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक थे शम्मी कपूर, जिन्होंने अपने जमाने में इंडस्ट्री पर राज किया।

शम्मी कपूर ने मशहूर अभिनेत्री गीता बाली से विवाह किया था। दोनों का वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गीता बाली का अचानक बीमारी के चलते निधन हो गया, जिससे शम्मी कपूर पूरी तरह से टूट गए थे। इस त्रासदी ने न केवल उन्हें बल्कि उनके बच्चों आदित्य और कंचन को भी गहरे सदमे में डाल दिया।

नीला देवी की जिंदगी में एंट्री

गीता बाली के निधन के कुछ वर्ष बाद, परिवार के आग्रह पर शम्मी कपूर ने एक नई शुरुआत करते हुए नीला देवी से विवाह किया। नीला देवी गुजरात के राजघराने से संबंध रखती थीं और उनका परिवार भावनगर रियासत का हिस्सा रहा था। वर्ष 1969 में शम्मी कपूर और नीला देवी ने विवाह बंधन में बंधकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की।

नीला देवी का बड़ा त्याग

शादी के बाद नीला देवी और शम्मी कपूर की अपनी कोई संतान नहीं हुई। दरअसल, नीला देवी ने खुद यह निर्णय लिया था कि वह मां नहीं बनेंगी। उन्होंने यह बलिदान शम्मी कपूर के बच्चों आदित्य और कंचन के लिए दिया था। नीला देवी को लगा कि अगर उनके खुद के बच्चे होंगे तो वह गीता बाली के बच्चों को वह पूर्ण प्यार नहीं दे पाएंगी जिसकी उन्हें जरूरत थी। इसलिए उन्होंने हमेशा के लिए मां न बनने का संकल्प लिया और उस पर अडिग रहीं।

सौतेली मां से भी बढ़कर थीं नीला देवी

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने एक साक्षात्कार में नीला देवी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा था कि नीला देवी ने उनके जीवन में एक सच्ची मां की तरह स्थान ग्रहण किया। उन्होंने न केवल एक पत्नी के तौर पर शम्मी कपूर का संबल बनकर साथ दिया, बल्कि आदित्य और कंचन की भी दिल से परवरिश की। हालांकि आदित्य ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी अपनी मां गीता बाली की कमी हमेशा बनी रही।

गीता बाली और शम्मी कपूर की प्रेम कहानी

बता दें, शम्मी कपूर और गीता बाली ने 1955 में प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते से उन्हें दो संतानें, आदित्य और कंचन, प्राप्त हुईं। लेकिन 1965 में लंबी बीमारी के बाद गीता बाली का निधन हो गया। इसके चार साल बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से विवाह किया, जिन्होंने न केवल एक पत्नी का बल्कि एक मां का भी फर्ज निभाया।

परशुराम जयंती पर बनाएं ये 7 अनोखे प्रसाद और जानिए उनके वैज्ञानिक फायदे…यह भी पढ़े

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला