,

Onion Price News: ₹35 किलो प्याज बेचेगी सरकार, बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को राहत

Onion Price News

BY: Yoganand Shrivastva

Onion Price News प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार का कहना है कि देश में प्याज की आपूर्ति पर्याप्त है और आगामी त्योहारी सीजन के दौरान भी किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारा जा रहा है।

‘कांदा एक्सप्रेस’ से दिल्ली पहुंच रहा 450 टन प्याज

Onion Price News महाराष्ट्र के लासलगांव से विशेष मालगाड़ी ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए करीब 450 मीट्रिक टन प्याज दिल्ली भेजा गया है। यह खेप राजधानी में आपूर्ति बढ़ाने और खुदरा बाजार में कीमतों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से भेजी गई है। सरकार ने जरूरत पड़ने पर अन्य शहरों में भी अतिरिक्त आपूर्ति करने की तैयारी की है।

मोबाइल वैन और आउटलेट्स से होगी बिक्री

Onion Price News दिल्ली में आज से ₹35 प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू कर दी गई है। NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और अन्य अधिकृत केंद्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का लक्ष्य बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करना और आम लोगों को राहत पहुंचाना है।

Read this: Gold Silver Price 27 August 2026 : सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, जानिए आज का ताजा रेट

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के