,

Ara Youth Shot: आरा में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Ara Youth Shot

Report: Neha gupta

Ara Youth Shot आरा के नगर थाना क्षेत्र स्थित अहीरपुरवा मोहल्ले में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी महेंद्र सिंह के बेटे अमन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि अमन अपने परिवार के साथ फिलहाल अहीरपुरवा मोहल्ले में रह रहा था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Ara Youth Shot घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरा सदर एसडीपीओ राजकुमार शाह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों और घटना से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Ara Youth Shot एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस को अमन सिंह को गोली लगने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ शुरू की।

दोस्त से भी पुलिस ने की पूछताछ

Ara Youth Shot पुलिस पूछताछ में अमन के दोस्त अंकित प्रशांत पाठक ने बताया कि वह अमन को छोड़कर वहां से चला गया था। इसके बाद अमन कहां गया और उसे गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जानकारी उसे नहीं है। कुछ समय बाद फोन के जरिए उसे अमन के घायल होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा।

पुलिस अब दोस्त समेत घटना से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

गोली कैसे लगी, जांच में जुटी पुलिस

Ara Youth Shot फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमन सिंह को गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। इसके साथ ही घटना के पीछे की वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अस्पताल में भर्ती अमन से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वास्तविक वजह और गोली लगने की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

Read this: MP Defence Project : सीएम डॉ. मोहन और राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के