,

Lucknow: प्रदेश की 96 चीनी मिलों में पेराई कार्य शुरू, सीएम योगी के निर्देश पर किसानों को तत्काल हो रहा भुगतान

lucknow-up-sugar-mills-crushing-season-2026-27-farmers-payment/

Report by: Vandana Rawat

Lucknow: गन्ना किसानों का हित योगी सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के उपरांत वर्तमान पेराई सत्र (2026-27) में अब तक 96 चीनी मिलें पेराई कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं। अभी तक सबसे अधिक गन्ना पेराई करने वाली हरियावां चीनी मिल हरदोई है। यहां 22.41 लाख कुंतल पेराई की गई है। वहीं अजबापुर- डीसीएम ग्रुप लखीमपुर खीरी की ओर से सर्वाधिक भुगतान 82 करोड़ रुपये किया गया है।

707 लाख कुंतल गन्ने की हुई पेराई, कुल 63.80 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन

गन्ना आयुक्त भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि वर्तमान सत्र में अब तक प्रदेश की कुल 96 चीनी मिलों ने पेराई कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया है। इसमें निजी क्षेत्र की 78, सहकारी क्षेत्र की 17 व निगम क्षेत्र की एक चीनी मिल शामिल है। इन चीनी मिलों द्वारा इस पेराई सत्र में अब तक कुल 707 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है, जिससे कुल 63.80 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन हुआ है।

किसानों को किया जा रहा त्वरित भुगतान

वर्तमान पेराई सत्र में अब तक के कुल देय गन्ना मूल्य 552.23 करोड़ रुपये के सापेक्ष चीनी मिलों द्वारा शत-प्रतिशत से भी अधिक का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किया जा चुका है। पेराई सत्र की शुरुआत से ही चीनी मिलों द्वारा त्वरित भुगतान करने से किसानों को बिचौलियों और विलंब की समस्या से मुक्त होकर गन्ना आपूर्ति करने में आसानी होगी।

पेराई सत्र (2026-27) में अब तक सर्वाधिक पेराई करने वाली चीनी मिल

हरियावां चीनी मिल हरदोई- 22.41 लाख कुंतल
हरगांव चीनी मिल सीतापुर- 21.94 लाख कुंतल
खतौली चीनी मिल मुजफ्फरनगर- 20.95 लाख कुंतल

किसानों को अब तक सर्वाधिक भुगतान करने वाली चीनी मिल

अजबापुर-डीसीएम ग्रुप- लखीमपुर- 82 करोड़
मवाना चीनी मिल- मेरठ- 62 करोड़
हरगांव चीनी मिल- सीतापुर- 60.42 करोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों की आर्थिक समृद्धि, सम्मान और उनकी उपज का उचित एवं समय पर मूल्य दिलाने का निर्देश दिया है। इसके पश्चात चीनी मिलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए गये हैं। विभाग निरंतर इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है। किसानों को तत्काल भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…