,

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

https://swadeshlive.com/dev-deepawali-varanasi-drone-light-show/

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी उभरीं

रिपोर्ट- वंदना रावत

Dev Deepawali : वाराणसी, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देव दीपावली पर काशी ने अपनी सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल से दुनिया को संस्कृति और नवाचार का संदेश दिया। गंगा के घाटों पर दीपों की अविरल श्रृंखला ने काशी को रोशनी का कंठहार पहना दिया, वहीं आसमान में ड्रोन शो, ऐतिहासिक इमारतों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और गंगा पार ग्रीन आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को नया आयाम दिया। पहली बार आयोजित ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।

एक ओर गंगा तट पर लाखों दीप सनातन परंपरा और आस्था का संदेश दे रहे थे, तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीक के जरिए काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए रूप में प्रस्तुत किया गया। दीपों की रोशनी, संगीत और तकनीक के इस संगम ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए देव दीपावली को यादगार बना दिया।

Dev Deepawali : 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से आसमान में उभरी काशी की विरासत

देव दीपावली पर गंगा पार का रेतीला क्षेत्र पहली बार 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से आयोजित भव्य प्रदर्शन का साक्षी बना। करीब 10 मिनट चले इस शो में थ्री-डी एनिमेशन तकनीक के माध्यम से ड्रोन ने आसमान में 15 अलग-अलग आकृतियां बनाईं। रोशनी के बिंदुओं को आपस में जोड़कर विभिन्न आकृतियां और संरचनाएं तैयार की गईं। हिंदी में वॉयस ओवर के जरिए दर्शकों को इन दृश्यों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बताया गया।

आसमान में भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के दृश्य साकार हुए। इसके साथ ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की आकृतियां भी उभरीं। संगीत और रोशनी के तालमेल ने काशी की आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए जीवंत कर दिया।

Dev Deepawali : 25 मिनट के ‘काशी-कथा’ शो में दिखी सनातन संस्कृति की गौरवगाथा

चेत सिंह घाट पर करीब 25 मिनट का 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो आयोजित किया गया। ‘काशी-कथा’ नाम की इस प्रस्तुति में ऑडियो-वीडियो माध्यम से काशी की धार्मिक यात्रा, सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। गंगा तट पर स्थित ऐतिहासिक इमारतों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए इन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक अभिभूत हुए।

शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ शुरू हुई प्रस्तुति में एनामॉर्फिक एलईडी दृश्य, संगीत और कथावाचन का भी समावेश रहा। इसके बाद भगवान गणेश की कथा, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से दिखाया गया। भगवान श्रीहरि विष्णु के चक्र और पुष्करिणी कुंड से जुड़े प्रसंगों के साथ गंगा की स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। शो के अंतिम चरण में करीब आठ मिनट के लेजर प्रदर्शन ने ऐतिहासिक इमारतों और गंगा तट को रोशनी के अद्भुत संसार में बदल दिया।

Dev Deepawali : शिव भजनों पर ग्रीन आतिशबाजी ने बांधा समां

ललिता घाट के सामने गंगा पार रेतीले क्षेत्र में शिव भजनों की धुन पर ग्रीन आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आयोजकों के अनुसार, इसमें भारत में पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल हुआ। करीब 10 मिनट चले इस शो में रंग बदलती आकृतियों और आकर्षक पैटर्न ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ‘हर-हर महादेव शंभू’, ‘डमरू बजाया भोलेनाथ ने’, ‘शिव तांडव स्तोत्रम्’, ‘मेरा भोला है भंडारी’ और ‘महाकाल’ जैसे भजनों की धुन पर नौ से दस संगीत ट्रैकों के साथ आतिशबाजी की गई। आसमान में उभरती रंग-बिरंगी आकृतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

Dev Deepawali : रोशनी से निखरी मंदिरों और घाटों की सुंदरता

योगी सरकार की पहल पर ड्रोन, लेजर, संगीत और ग्रीन आतिशबाजी के साथ काशी की पारंपरिक सजावट को भी विशेष रूप दिया गया। मंदिरों और घाटों पर फसाड लाइटिंग की गई, जबकि सड़कों के विद्युत खंभों पर तिरंगे रंगों की आकर्षक स्पाइरल झालरें लगाई गईं। इस तरह देव दीपावली पर काशी ने अपनी आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक तकनीक और भव्य प्रस्तुतियों के साथ दुनिया के सामने रखा।

ये भी जानिए : UP Job Fair 2026 : कासगंज में 30 नवंबर को रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां 1000 पदों पर करेंगी भर्ती

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…