,

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

https://swadeshlive.com/constitution-day-2026-bjpvscongress-chhattisgarh/

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी संविधान बचाओ मार्च

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Constitution Day 2026 : रायपुर, संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र की आत्मा है.. यही संविधान सत्ता को अधिकार देता है, तो विपक्ष को सवाल पूछने का हक भी देता है लेकिन जब संविधान के सम्मान और उसकी रक्षा की बात आती है, तो सियासत भी आमने-सामने आ जाती है..26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसा ही सियासी मुकाबला देखने को मिलेगा।

Constitution Day 2026 : बीजेपी संविधान गौरव दिवस मनाकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करेगी, तो कांग्रेस संविधान बचाओ मार्च निकालकर सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी..बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी उचित सम्मान नहीं दिया, तो कांग्रेस का पलटवार है कि बीजेपी के शासन में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं..आरोप-प्रत्यारोप के बीच सवाल वही है.कौन.संविधान का सम्मान कौन कर रहा है और कौन संविधान के नाम पर सियासत? क्या यह संविधान के गौरव की लड़ाई है या फिर राजनीतिक वर्चस्व की जंग?, संविधान दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में छिड़े इसी सियासी संग्राम पर चर्चा करेंगे लेकिन उससे पहले देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट…

Constitution Day 2026 : 26 नवंबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वो दिन, जब देश ने अपने भविष्य की बुनियाद तय की.. 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था लेकिन संविधान दिवस से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में संविधान के सम्मान और उसकी रक्षा को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है..एक तरफ बीजेपी संविधान गौरव दिवस मनाकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करने जा रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस संविधान बचाओ मार्च के जरिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है.

Constitution Day 2026 : बीजेपी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था. करीब 2 साल, 11 महीने और 18 दिन की मेहनत से तैयार संविधान देश के 140 करोड़ लोगों की आत्मा है..उन्होंने संविधान निर्माण में बाबा साहब आंबेडकर के योगदान के साथ छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की भूमिका को भी याद किया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब का राजनीतिक कद छोटा करने की कोशिश की और उन्हें भारत रत्न देने का सम्मान भी नहीं दिया।

Constitution Day 2026 : लेकिन बीजेपी के संविधान गौरव दिवस के ऐलान के बीच कांग्रेस भी अपनी सियासी रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है.. कांग्रेस ने 26 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में संविधान बचाओ मार्च निकालने का ऐलान किया है.राजधानी रायपुर के गांधी मैदान से निकलने वाले इस मार्च के जरिए कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप है कि बीजेपी ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और सरकारी संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है कांग्रेस का कहना है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है।

कांग्रेस के संविधान बचाओ मार्च के ऐलान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा साहब का सम्मान नहीं किया, वह आज संविधान बचाने की बात कैसे कर सकती है।

Constitution Day 2026 : संविधान पर सियासी संग्राम

संविधान के सम्मान पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस
26 नवंबर को छत्तीसगढ़ में सियासी शक्ति प्रदर्शन
बीजेपी का संविधान गौरव दिवस,कांग्रेस का संविधान बचाओ मार्च
संविधान पर क्य़ों मचा सियासी घमासान ?

कुल मिलाकर संविधान दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में सियासत के दो अलग-अलग मंच सज चुके हैं बीजेपी संविधान के गौरव और बाबा साहब के सम्मान की बात कर रही है, तो कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का मुद्दा उठा रही है.लेकिन बड़ा सवाल यही है… क्या संविधान का सम्मान सिर्फ आयोजनों और नारों से सुनिश्चित होगा? क्या सत्ता और विपक्ष दोनों संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं?26 नवंबर को होने वाले दोनों राजनीतिक आयोजनों के बीच जनता की नजर इस बात पर भी रहेगी कि संविधान के नाम पर किए जा रहे दावों में कितना दम है और लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही कितनी है.

ये भी जानिए : SP Congress Alliance : 5 सीटों पर सपा की उम्मीदवारी, क्या गठबंधन में टूट की तैयारी ?

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…