,

SP Manifesto : सपा का घोषणा पत्र जारी, युवाओं को ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार पेंशन देने का वादा

https://swadeshlive.com/sp-manifesto-pramukh-akhilesh-yadav/

SP Manifesto : लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जारी इस घोषणापत्र में युवाओं, कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। सपा ने अपने घोषणापत्र को ‘जन-मन घोषणा पत्र’ और ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। पार्टी ने युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और शिक्षामित्रों को शिक्षकों के समान वेतन देने का वादा किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर बंद किए गए स्कूलों को फिर से शुरू करेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों के हितों की रक्षा करेगी।

SP Manifesto : युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा

सपा के चुनावी वादों में युवाओं को आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव प्रमुख है। पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये भत्ता देने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक परेशानियां कम करने के लिए सरकार बनने पर कदम उठाए जाएंगे।

SP Manifesto

SP Manifesto : शिक्षामित्रों और शिक्षकों को समान वेतन

अखिलेश यादव ने शिक्षा क्षेत्र में बदलाव का वादा करते हुए कहा कि बंद किए गए स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षकों को समान वेतन दिलाने के लिए काम किया जाएगा।

इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन देने तथा उनके समायोजन की दिशा में कदम उठाने का वादा किया गया है।

SP Manifesto : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा

सपा ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की बात भी घोषणापत्र में शामिल की है। पार्टी का कहना है कि सरकार बनने पर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

SP Manifesto : बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार पेंशन

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी सपा ने घोषणाएं की हैं। अखिलेश यादव ने बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए पार्टी अलग से घोषणापत्र जारी करेगी, जिसमें आधी आबादी से जुड़े मुद्दों और योजनाओं का विस्तृत खाका होगा।

SP Manifesto : 50 करोड़ तक के ठेकों में दलित-पिछड़ों को 50% आरक्षण

सपा ने सामाजिक न्याय और आर्थिक भागीदारी को लेकर भी घोषणाएं की हैं। पार्टी के मुताबिक, 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना कराने का वादा भी किया। हालांकि केंद्र सरकार पहले ही देश में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर चुकी है।

SP Manifesto : 23 फसलों और दूध पर MSP का वादा

किसानों के लिए सपा ने प्रदेश में उत्पादित 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा दलितों के विकास के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद गठित करने का प्रस्ताव भी घोषणापत्र में शामिल किया गया है।

SP Manifesto : संविधान बदलने की कोशिशों का विरोध करेंगे

घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने संविधान और लोकतंत्र को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग संविधान में बदलाव के नाम पर देश की व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी के व्यक्तिगत विचार या मनमर्जी से नहीं।

उनके मुताबिक संविधान कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने आरक्षण और सामाजिक समानता को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं हुआ और अब बुरे दिन जाने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्ता पक्ष की भाषा में बदलाव आने लगा है।

SP Manifesto : अलग घोषणापत्र और जिलों के लिए विजन तैयार करेगी सपा

अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि पार्टी महिलाओं के लिए अलग चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी 75 जिलों के विकास को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने की योजना है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के हितों को प्रमुखता देने की बात कही है।

SP Manifesto : अखिलेश ने गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां

घोषणापत्र जारी करने के दौरान अखिलेश यादव ने अपने पिछले कार्यकाल की विकास योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने लखनऊ में आईटी क्षेत्र के विकास, मेदांता अस्पताल, स्टेडियम और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ को आईटी हब बनाने के लिए निवेशकों से बातचीत की गई थी और शहर में निवेश तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश की गई।

अखिलेश ने लखनऊ की योजनाबद्ध बसावट और विकास का श्रेय भी समाजवादी सरकार के कार्यकाल को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करने का प्रयास किया है और नई जरूरतों के मुताबिक योजनाओं को आगे बढ़ाया है।

SP Manifesto : आजम खान ने जेल के दिनों का दर्द बयां किया

कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने भी अपने संबोधन में जेल में बिताए समय और परिवार से जुड़ी मुश्किलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जेल में अकेले रहने से ज्यादा कठिन अपने बेटे को जेल में देखना था। आजम खान ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों और सजा का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान किया गया। उन्होंने मुर्गी चोरी से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें 21 साल की सजा और 36 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जेल की जिंदगी बेहद कठिन रही और वहां बिताए समय ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशान किया।

आजम खान ने कहा कि वे किसी की सहानुभूति पाने के लिए अपनी पीड़ा नहीं बता रहे हैं, बल्कि अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र और कमजोर वर्गों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों की आलोचना भी की।

ये भी जानो : Constitution Day 2026 : मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस, पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा OBC आरक्षण में कटौती को तैयार, नारी शक्ति वंदन बिल रोकना महिलाओं का अपमान

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…