,

MP Millet Export : मिलेट्स का बढ़ता बाजार, मध्यप्रदेश बना नई पहचान, यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग

https://swadeshlive.com/mp-millet-export-kodo-kutki-production/

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

MP Millet Export : भोपाल, मोटे अनाज यानी मिलेट्स आज सिर्फ पारंपरिक खानपान का हिस्सा नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार की नई मांग बनते जा रहे हैं। पोषण, स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती के लिहाज से मिलेट्स की अहमियत बढ़ी है, तो केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार भी मिलेट्स की खेती को प्रोत्साहन देने में जुटी हैं। दुनिया के कई देशों तक मिलेट्स की पहुंच बढ़ रही है, ऐसे में मध्यप्रदेश अपनी कृषि क्षमता, किसानों और निर्यात संभावनाओं के दम पर इस क्षेत्र में अग्रणी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

MP Millet Export : मिलेट्स का बढ़ता बाजार, मध्यप्रदेश बना नई पहचान

मिलेट्स की बढ़ती मांग मध्यप्रदेश के किसानों के लिए संभावनाओं का नया द्वार खोल रही है। जरूरत है खेती से लेकर प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और निर्यात तक मजबूत व्यवस्था बनाने की, ताकि प्रदेश का श्रीअन्न देश ही नहीं, दुनिया की थाली तक पहुंचे और किसानों की समृद्धि का नया आधार बने।

MP Millet Export : MP से श्रीअन्न का बढ़ता बाजार, किसानों के लिए खुले समृद्धि के द्वार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश प्राकृतिक खेती में अग्रणी स्थान पर है। श्रीअन्न उत्पादन के लिये जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को प्रेरित करने के परिणामस्वरूप अब पिछले 3 सालों में मध्यप्रदेश में श्रीअन्न का न सिर्फ उत्पादन बढ़ा है है बल्कि कुटकी, कोदो और समां का पांच अरब 50 करोड़ रूपये मूल्य का निर्यात हुआ है। जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को भरपूर लाभ हुआ है। वर्तमान में यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी है।

MP Millet Export : यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी

देश में मिलेट से बने पौष्टिक आहार की काफी मांग है। औषधीय गुणवत्ता और पौष्टिकता के कारण अब दुनिया श्रीअन्न की ओर लौट रही है। ग्लोबल मार्केट में श्रीअन्न की मांग बढ़ रही है। श्रीअन्न अब किसानों के लिये आर्थिक लाभ देने वाली फसल बन गया है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिऩ-बी कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर होता है।

• श्रीअन्न उत्पादन की रणनीति से वर्ष 2024-25 में कुटकी, कोदो और समां का एक अरब 83 करोड़ का निर्यात हुआ।
• 49 करोड़ 30 लाख रूपये की कुटकी, एक अरब 26 करोड़ रूपये की कोदों और 7.48 करोड़ मूल्य की समां शामिल।
• 2025-26 में इन तीनों मिलेट का दो अरब 24 करोड़ 32 लाख रूपये मुल्य का निर्यात हुआ।
• 94.54 करोड़ रूपये की कुटकी, एक अरब 19 करोड़ की कोदों और 10.1 करोड़ के समां का निर्यात।
• 2026 में अब तक मंडियों से एक अरब 42 करोड़ 55 लाख रूपये मूल्य की फसलों का निर्यात हुआ।
• 55.54 करोड़ रूपये की कुटकी, 78.86 करोड़ रूपये की कोदों और 8.14 लाख करोड़ की समां का निर्यात हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर श्रीअन्न उत्पादन करने वाले जनजातीय क्षेत्र के किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिये रानी दुर्गावती श्रीअन्न उत्पादन प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में 16 जिलों में पहली बार श्रीअन्न की खरीदी हो रही है। इन जिलों में जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, बालाघाट, सिवनी, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं।

• रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना, किसानों से 1,000 रूपये प्रोत्साहन राशि।
• कोदो-कुटकी की खरीद के लिए 15,000 से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
• किसानों का 21,000 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल।
• सरकार ने दो साल बाद कुटकी खरीदी रेट को 3500 से बढ़ाकर 3600 रूपये प्रति क्विंटल किया।
• कोदो खरीदी रेट को 2500 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2600 रूपये प्रति क्विंटल किया।
• इस बार 32,500 मीट्रिेक टन मिलेट खरीदी की तैयारी, पिछले साल 3000 मीट्रिक टन हुई खरीदी।

कृषक कल्याण वर्ष-2026 में राज्य सरकार श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पारंपरिक कोदो-कुटकी को बचाने और उत्पादन करने के लिये किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्य रूप से कोदो, कुटकी मण्डला, जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, कटनी, छिंदवाड़ा़, पांडुर्ना और सिवनी से उगाई जाती है।
• डिंडोरी में 19 हजार हेक्टेयर
• उमरिया में 12700 हेक्टेयऱ
• मण्डला में 12 हजार हेक्टेयर
• शहडोल में 10,000 हेक्टेयर
• जबलपुर में 7500 हेक्टेयर
• कटनी में 6500 हेक्टेयर

मध्यप्रदेश की सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी को जी आई टैग प्राप्त है। डिंडोरी में ‘सिताही कुटकी’ की खेती की 10,395 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ोतरी और 10-11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की स्थिर पैदावार से इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका, भोजन और पोषण सुरक्षा में मदद मिली है। जनजातीय ज़िलों के लगभग 60,000 आदिवासी किसान—खासकर डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, बालाघाट और जबलपुर के कुछ हिस्सों के किसान पैदावार बढ़ाकर आर्थिक लाभ ले रहे हैं। डिंडोरी के पहाड़ी और मुश्किल इलाकों के 54 गांवों के किसानों को मुनाफ़ा हुआ है। नागदमन कुटकी डिंडोरी जिले में उगाई जाने वाली कुटकी की एक विशिष्ट स्थानीय किस्म है। यह अपने औषधीय गुणों और उच्च पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है।

MP Millet Export : कोदो, कुटकी, समां का निर्यात 5 अरब 50 करोड़ पहुंचा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कृषि विशेषज्ञों को जनजातीय जिलों में किसानों को कोदो-कुटकी की सभी प्रकार की किस्मों को बचाने और उनका उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये हैं। सीधी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में किसानों को जोड़ा गया है। सहरिया-बहुल श्योपुर जिले में जनजातीय बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए मिलेट आधारित व्यंजनों का उपयोग किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकताओं और एकीकृत बाल विकास योजना के अमले को मिलेट के व्यंजन बनाने की जानकारी दी गई है और इसके पौष्टिक गुणों से परिचित कराया गया है।

MP Millet Export : मिलेट्स की बढ़ती मांग

दुनिया में हेल्दी फूड और पौष्टिक अनाज की मांग बढ़ने के साथ मिलेट्स का बाजार भी तेजी से विस्तार ले रहा है।
2. केंद्र सरकार का प्रोत्साहन
मिलेट्स को श्रीअन्न के रूप में बढ़ावा, जागरूकता, उत्पादन और बाजार विस्तार के जरिए किसानों को नई फसल के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
3. मोहन सरकार का फोकस
मध्यप्रदेश सरकार मिलेट्स की खेती, किसानों की आय, प्रसंस्करण और मिलेट आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही है।
4. खेती से कमाई के नए रास्ते
मिलेट्स किसानों के लिए पारंपरिक फसलों के साथ वैकल्पिक खेती और बाजार की नई संभावनाएं पैदा कर रहा है।
5. निर्यात में बढ़ते अवसर
मिलेट्स की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ने से भारत के उत्पादों को दुनिया के कई देशों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।
6. मध्यप्रदेश की कृषि ताकत
उपजाऊ जमीन, विविध जलवायु और कृषि परंपरा प्रदेश को मिलेट्स उत्पादन के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है।
7. पोषण और स्वास्थ्य का संगम
बाजरा, ज्वार, रागी और अन्य मोटे अनाज पोषण के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, यही वजह है कि इनकी खपत को बढ़ावा दिया जा रहा है।
8. वैल्यू एडिशन पर जोर
मिलेट्स से आटा, कुकीज, स्नैक्स, रेडी-टू-ईट उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर किसानों व उद्योगों के लिए मूल्य संवर्धन के अवसर बढ़ रहे हैं।
9. किसान से वैश्विक बाजार तक
उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और निर्यात नेटवर्क मजबूत होने पर स्थानीय किसानों को वैश्विक मांग का लाभ मिल सकता है।
10. मिलेट्स से विकसित मध्यप्रदेश का लक्ष्य
मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देना कृषि विविधीकरण, ग्रामीण रोजगार, किसान आय और प्रदेश की निर्यात क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बन सकता है।

MP Millet Export : श्रीअन्न की बढ़ती ताकत

• मिलेट्स की वैश्विक मांग में विस्तार
• केंद्र और राज्य सरकार का प्रोत्साहन
• खेती से प्रोसेसिंग तक नए अवसर
• निर्यात बाजार में बढ़ती संभावनाएं
• किसान आय और कृषि विविधीकरण पर फोकस
• मिलेट्स में मध्यप्रदेश की अग्रणी पहचान

ये भी जानो: SP Manifesto : सपा का घोषणा पत्र जारी, युवाओं को ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार पेंशन देने का वादा

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…