,

Vidisha Police Mobile Recovery: रक्षाबंधन पर विदिशा पुलिस का तोहफा, 537 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Vidisha Police Mobile Recovery

Report: Ram Yadav

Vidisha Police Mobile Recovery रक्षाबंधन के मौके पर विदिशा पुलिस ने मोबाइल गुम या चोरी होने की घटनाओं को लेकर चलाए जा रहे ‘Mission Mobile Recovery’ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान 537 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख 8 हजार 500 रुपये बताई गई है।

CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों से ट्रेस हुए मोबाइल

Vidisha Police Mobile Recovery पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन को तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किया गया। अब इन मोबाइलों की पहचान और सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Vidisha Police Mobile Recovery पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक अभियान के तहत कुल 2,252 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 82 लाख 99 हजार 500 रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार से भी मिले हैं।

साइबर सेल और कोतवाली ने की सबसे ज्यादा रिकवरी

Vidisha Police Mobile Recovery जुलाई-अगस्त 2026 की कार्रवाई में विदिशा साइबर सेल ने 137 मोबाइल, जबकि कोतवाली थाना पुलिस ने 94 मोबाइल बरामद किए। जिले के अन्य थानों की टीमों ने भी अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस के अनुसार अभियान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत

Vidisha Police Mobile Recovery पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी इसकी जानकारी दें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की अपील की गई है।मोबाइल से संबंधित सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन 7587637635 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Read this: Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के रिश्ते का खास पर्व, जानिए कब से मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त