,

Tirupati Temple: तिरुपति मंदिर को भक्त ने दिया 10 करोड़ रुपये का दान, अन्नप्रसादम ट्रस्ट को सौंपा चेक

Tirupati Temple

BY: Yoganand Shrivastva

Tirupati Temple भगवान वेंकटेश्वर के एक भक्त ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट को 10 करोड़ रुपये का दान दिया है। हैदराबाद निवासी कोडाली श्रीकांत ने शुक्रवार को यह राशि दान की। उनके इस बड़े योगदान की चर्चा हो रही है।

अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दिया 10 करोड़ का दान

Tirupati Temple जानकारी के अनुसार, कोडाली श्रीकांत ने श्रीवारी मंदिर के रंगनायकुल मंडप में टीटीडी के अधिकारियों को दान का चेक सौंपा। यह राशि श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट के लिए दी गई है, जो श्रद्धालुओं को अन्नप्रसाद उपलब्ध कराने से जुड़ा है।

अतिरिक्त ईओ को सौंपा चेक

Tirupati Temple इस अवसर पर दानदाता ने टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त ईओ) वेंकैया चौधरी को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। कार्यक्रम में टीटीडी के सीवी एंड एसओ मुरलीकृष्ण भी मौजूद रहे।

टीटीडी अधिकारियों ने की दानदाता की सराहना

Tirupati Temple अतिरिक्त ईओ वेंकैया चौधरी ने कोडाली श्रीकांत के इस उदार योगदान की सराहना की। मंदिर से जुड़ी अन्नप्रसादम सेवा के लिए इतनी बड़ी राशि का दान धार्मिक और सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read this: Illegal Sand Mining: मुरैना में पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहीं रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…