,

Crane Accident: आगरा में बड़ा हादसा: घर के बाहर खड़ी इनोवा क्रिस्टा पर गिरा क्रेन का बूम, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Crane Accident

Report: Imran khan

Crane Accident शहर के कमला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर खड़ी इनोवा क्रिस्टा कार पर अचानक क्रेन का बूम गिर गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन को हुए नुकसान का अनुमान लाखों रुपये में लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घर के बाहर खड़ी कार पर गिरा क्रेन का बूम

Crane Accident जानकारी के मुताबिक, कमला नगर में पानी की टंकी के पास मनीष अग्रवाल की इनोवा क्रिस्टा पिछले दो दिनों से घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक क्रेन का बूम टूटकर कार के ऊपर जा गिरा। भारी हिस्सा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा।

क्रेन पर नंबर नहीं होने से मालिक की पहचान मुश्किल

Crane Accident घटना के बाद क्रेन की पहचान और उसके मालिक का पता लगाने में परेशानी आ रही है, क्योंकि क्रेन पर कोई नंबर दर्ज नहीं था। पीड़ित मनीष अग्रवाल ने घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर देकर शिकायत दर्ज कराई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि क्रेन और उसके संचालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और नुकसान से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Read this: राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…