,

Telugu Cinema: तेलुगु अभिनेता गिरी बाबू का अंतिम संस्कार रविनुथला में, पिता को याद कर भावुक हुए रघु बाबू

https://en.wikipedia.org/wiki/Cinema

Telugu Cinema तेलुगु सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक गिरी बाबू के निधन से फिल्म जगत और उनका परिवार गहरे सदमे में है। 14 नवंबर को 83 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद चिरंजीवी और पवन कल्याण समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। इस बीच उनके बड़े बेटे और अभिनेता रघु बाबू ने पिता को याद करते हुए उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की।

पिता की अंतिम इच्छा के अनुसार रविनुथला में होगा अंतिम संस्कार

Telugu Cinema रघु बाबू ने बताया कि गिरी बाबू का पार्थिव शरीर फिल्म चैंबर में रखा गया था, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, सहयोगियों और प्रशंसकों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता को आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास स्थित अपने पैतृक गांव रविनुथला से विशेष लगाव था। उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार इसी गांव में किया जाए। इसी इच्छा का सम्मान करते हुए रविवार, 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से अंतिम संस्कार की रस्में आयोजित की गईं।

पिता को याद कर भावुक हुए रघु बाबू

Telugu Cinema प्रेस से बातचीत के दौरान रघु बाबू पिता को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर उन सभी लोगों का आभार जताया, जो गिरी बाबू को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। रघु ने बताया कि उनके पिता करीब 47 वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने लगभग 650 फिल्मों में काम किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू कर दी थी।

अभिनेता के साथ सफल निर्देशक भी थे गिरी बाबू

रघु बाबू के मुताबिक, गिरी बाबू ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने तेलुगु सिनेमा में ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमास्कोप फिल्म का निर्देशन किया था। उनकी फिल्म ‘देवथलारा दीविंचंडी’ काफी सफल रही थी। इसके अलावा उन्होंने ‘सिम्हा गर्जना’ जैसी बड़े बजट की फिल्मों का भी निर्देशन किया। पांच दशक से अधिक के फिल्मी सफर में उनका योगदान तेलुगु सिनेमा के लिए यादगार रहा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…