,

Kanpur Delhi Train: कानपुर से दिल्ली के लिए 25 साल बाद शुरू होगी नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल

Kanpur Delhi Train

Kanpur Delhi Train कानपुर और दिल्ली के बीच रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। करीब 25 साल के लंबे अंतराल के बाद कानपुर को दिल्ली के लिए एक नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच प्रतिदिन चलेगी। रेलवे ने ट्रेन के संचालन का समय और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की जानकारी जारी कर दी है। नई सेवा से यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा।

16 नवंबर को रेल मंत्री करेंगे ट्रेन का शुभारंभ

Kanpur Delhi Train नई एक्सप्रेस ट्रेन को 16 नवंबर को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सांसद रमेश अवस्थी के अनुसार, कानपुर से दिल्ली के लिए एक और नियमित ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2001 के आसपास श्रमशक्ति एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब शहर को यह नई रेल सुविधा मिलने जा रही है।

रात 8:40 बजे कानपुर से रवाना होगी ट्रेन

Kanpur Delhi Train रेलवे बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रास्ते में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। अधिकांश स्टेशनों पर ट्रेन दो मिनट रुकेगी।

दोनों दिशाओं में जारी किया गया समय-सारिणी

ट्रेन संख्या 14153: कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
कानपुर सेंट्रल—रात 8:40 बजे
फफूंदरात 9:40 बजेरात 9:42 बजे
इटावा जंक्शनरात 10:38 बजेरात 10:40 बजे
टूंडला जंक्शनरात 12:15 बजेरात 12:17 बजे
हाथरस जंक्शनरात 12:45 बजेरात 12:47 बजे
अलीगढ़ जंक्शनरात 1:33 बजेरात 1:35 बजे
खुर्जा जंक्शनरात 2:05 बजेरात 2:07 बजे
दादरीरात 2:50 बजेरात 2:52 बजे
गाजियाबाद जंक्शनसुबह 3:56 बजेसुबह 3:58 बजे
आनंद विहार टर्मिनलसुबह 4:50 बजे—

ट्रेन संख्या 14154: आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
आनंद विहार टर्मिनल—रात 11:25 बजे
गाजियाबाद जंक्शनरात 11:50 बजेरात 11:52 बजे
दादरीरात 12:13 बजेरात 12:15 बजे
खुर्जा जंक्शनरात 12:53 बजेरात 12:47 बजे*
अलीगढ़ जंक्शनरात 1:50 बजेरात 1:52 बजे
हाथरस जंक्शनरात 2:20 बजेरात 2:22 बजे
टूंडला जंक्शनरात 3:13 बजेरात 3:15 बजे
इटावा जंक्शनसुबह 4:20 बजेसुबह 4:22 बजे
फफूंदसुबह 4:58 बजेसुबह 5:00 बजे
कानपुर सेंट्रलसुबह 7:00 बजे—

नई ट्रेन के शुरू होने से कानपुर और दिल्ली के बीच कारोबारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों के बीच रेल संपर्क के विकल्प बढ़ेंगे और मौजूदा ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Read this: Tirupati Temple: तिरुपति मंदिर को भक्त ने दिया 10 करोड़ रुपये का दान, अन्नप्रसादम ट्रस्ट को सौंपा चेक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…