,

Emergency Landing: पुणे एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी; 192 लोग सुरक्षित

Emergency Landing

Emergency Landing महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रविवार को IndiGo की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट 6E 0623 (VT-IZE) के लैंडिंग गियर में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान का लैंडिंग गियर ऊपर नहीं हो पाया और बाहर की स्थिति में ही फंसा रहा। विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स सहित कुल 192 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई तकनीकी खराबी

Emergency Landing जानकारी के मुताबिक, विमान के उड़ान भरने के बाद उसका लैंडिंग गियर ऊपर नहीं हुआ। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तकनीकी समस्या की जानकारी दी। स्थिति को देखते हुए पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने ATC, IndiGo और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दीं। भारतीय वायुसेना (IAF) ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। एयरपोर्ट पर दमकल गाड़ियों, एंबुलेंस और बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया।

रनवे के ऊपर से लो पास के बाद सुरक्षित उतारा गया विमान

Emergency Landing लैंडिंग गियर की स्थिति का जायजा लेने के लिए विमान को रनवे के ऊपर से लो पास कराया गया। इसके बाद सुबह 9:04 बजे विमान ने पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद तीन दमकल गाड़ियों और दो एंबुलेंस की निगरानी में विमान को बे नंबर-7 तक पहुंचाया गया। स्थिति सामान्य होने की पुष्टि के बाद सुबह 9:10 बजे ATC ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली।

सभी 192 लोग सुरक्षित, यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था

विमान के रुकने के बाद एयरोब्रिज जोड़ा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। IndiGo प्रभावित यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से पुणे वैकल्पिक विमान भेजने की व्यवस्था कर रही है। इसके जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक रवाना किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन, भारतीय वायुसेना, ATC और एयरलाइन के समन्वय से आपातकालीन प्रक्रिया पूरी की गई।

Read this: Tirupati Temple: तिरुपति मंदिर को भक्त ने दिया 10 करोड़ रुपये का दान, अन्नप्रसादम ट्रस्ट को सौंपा चेक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…