,

Maharajganj Flood Alert: नेपाल की बाढ़ के बाद महराजगंज हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने नाव से किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image

Maharajganj Flood Alert नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी रखा है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण त्रिशूली और नारायणी नदी के जलप्रवाह में बढ़ोतरी हुई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नाव से गंडक नदी का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

नेपाल में बाढ़ के बाद बढ़ी निगरानी

Maharajganj Flood Alert तिब्बत-रसुवा सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे भोटेकोशी नदी के रास्ते अचानक बाढ़ का पानी आने के बाद नेपाल की नदियों और सहायक नदियों में जलप्रवाह बढ़ गया। इसका असर त्रिशूली और नारायणी नदी पर भी दिखाई दे रहा है। स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

डीएम के मुताबिक रात के समय करीब 1.50 लाख क्यूसेक पानी वाल्मीकि बैराज तक पहुंचा था। हालांकि फिलहाल जलप्रवाह स्थिर बताया जा रहा है, लेकिन नेपाल में जारी एडवाइजरी को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता कम नहीं की है।

SDRF और PAC की तैनाती, SSB कर रही पेट्रोलिंग

Maharajganj Flood Alert संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए महराजगंज के सोहगीबरवा और निचलौल क्षेत्रों में SDRF और PAC के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं SSB के जवानों के साथ लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

नारायणी नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर

Maharajganj Flood Alert जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नाव से नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन लगातार नेपाल से आने वाले पानी और नारायणी नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

फिलहाल जलप्रवाह स्थिर है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए महराजगंज प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमों को तैयार रखा गया है, जबकि स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Read this: Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त