,

Gorakhpur Police Encounter: ₹50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Gorakhpur Police Encounter

Report: Arun kumar

Gorakhpur Police Encounter अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को ₹50 हजार के इनामी वांछित आरोपी गुड्डू ढाढ़ी को कथित पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

Gorakhpur Police Encounter पुलिस के मुताबिक, पीपीगंज थाने में दर्ज वर्ष 2023 के एक मामले में वांछित गुड्डू ढाढ़ी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिसई पुल के पास घेराबंदी की।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपी ने टीम को देखकर कथित रूप से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

तमंचा, कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद

Gorakhpur Police Encounter पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन बरामद करने का दावा किया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पीपीगंज थाने में वर्ष 2026 का एक नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

16 मामलों में दर्ज है आरोपी का नाम

Gorakhpur Police Encounter पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुड्डू ढाढ़ी के खिलाफ पीपीगंज, कैंपियरगंज और संतकबीरनगर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कुल 16 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2023 में पीपीगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम की कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

Gorakhpur Police Encounter इस कार्रवाई में पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा, स्वाट टीम प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह, उपनिरीक्षक अजय पटेल और उपनिरीक्षक विवेक सिंह समेत पीपीगंज थाना और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Read this: Ara Youth Shot: आरा में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में