,

Dabra Nagar Palika Protest: डबरा नगर पालिका में पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

Dabra Nagar Palika Protest

Report: Santosh Saravgee

Dabra Nagar Palika Protest नगर पालिका में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर पार्षदों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को पार्षदों ने नगर पालिका परिसर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई। प्रदर्शनकारियों ने इस माध्यम से प्रशासन की कथित उदासीनता के खिलाफ नाराजगी जताई।

विकास कार्य ठप होने का लगाया आरोप

Dabra Nagar Palika Protest धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि शहर के कई वार्डों में लंबे समय से विकास कार्य प्रभावित हैं। सड़क, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों का कहना है कि वार्डों से जुड़ी कई समस्याएं और लोगों के आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद उनका समाधान नहीं किया जा रहा।

प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन

Dabra Nagar Palika Protest नगर पालिका के उपाध्यक्ष समेत कई पार्षद, पार्षद पति और पूर्व पार्षद धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के सामने समस्याएं रखी गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए उन्होंने नगर पालिका परिसर में भैंस के सामने बीन बजाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि प्रशासन की स्थिति देखकर उन्हें यह प्रतीकात्मक तरीका अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कल से आमरण अनशन की चेतावनी

Dabra Nagar Palika Protest पार्षदों का कहना है कि प्रदर्शन के बावजूद नगर पालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। पार्षदों ने साफ किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Read this: Ankit Baliyan की हत्या से पहले वायरल हुआ आखिरी VIDEO, रील के बोल सुनकर सहमे फैंस; कुछ घंटे बाद सड़क पर मर्डर

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और