भारत-फ्रांस के बीच बड़ी रक्षा डील, नौसेना को मिलेगी 26 राफेल मरीन फाइटर जेट्स की ताकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और फ्रांस के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ है, जो भारतीय नौसेना की युद्ध क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मौजूदा भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण माहौल के बीच यह सौदा रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

क्या है डील का पूरा ब्योरा?

भारत और फ्रांस ने 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर इंटर-गवर्मेंटल एग्रीमेंट (IGA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन 26 विमानों में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर विमान शामिल होंगे। यह सभी विमान भारतीय नौसेना के लिए खरीदे जा रहे हैं। इस समझौते के तहत ट्रेनिंग, सिम्युलेटर, संबंधित उपकरण, हथियार और परफॉर्मेंस बेस्ड लॉजिस्टिक सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा।

इतना ही नहीं, भारतीय वायुसेना के मौजूदा राफेल बेड़े के लिए भी अतिरिक्त उपकरणों की आपूर्ति इस समझौते में शामिल है।

आज हुए हस्ताक्षर

आज, 28 अप्रैल 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने इस समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में IGA कॉपी, विमान आपूर्ति प्रोटोकॉल और हथियार आपूर्ति प्रोटोकॉल की भी अदला-बदली हुई।

आत्मनिर्भर भारत को भी मिलेगा बढ़ावा

सरकार का उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना है। इस डील में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का प्रावधान भी रखा गया है, ताकि भारत में ही हथियारों और उपकरणों का निर्माण हो सके। इससे देश में विशेषकर MSMEs के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

डिलीवरी का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि इस डील के तहत सभी राफेल मरीन फाइटर जेट्स 2030 तक भारतीय नौसेना को सौंपे जा सकते हैं। यानी अगले 5 वर्षों में भारतीय नौसेना को एक नई ताकत मिलने वाली है।

राफेल मरीन बनाम वायुसेना राफेल

राफेल मरीन और वायुसेना वर्जन के राफेल विमानों में कुछ मुख्य अंतर हैं:

  • फोल्डेबल विंग्स: राफेल मरीन में फोल्डिंग विंग्स होते हैं ताकि एयरक्राफ्ट कैरियर पर अधिक विमान समा सकें।
  • बिल्ट-इन सीढ़ियां: पायलट के कॉकपिट तक पहुँचने के लिए विमान में अंतर्निहित सीढ़ियां होती हैं।
  • माइक्रोवेव लैंडिंग सिस्टम: एयरक्राफ्ट कैरियर पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए विशेष प्रणाली।
  • मजबूत अंडरकैरिज: डेक पर भारी लैंडिंग के झटकों को झेलने के लिए अतिरिक्त मजबूती।
  • वजन: राफेल मरीन वर्जन, वायुसेना के राफेल की तुलना में थोड़ा भारी होता है क्योंकि इसमें कई विशेष तकनीकी बदलाव किए गए हैं।

रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आज पंजीयन कार्यालय रहेंगे बंद..यह भी पढ़े

IND vs SA: भारत ने तीसरा टी-20 जीता, साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त

IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार

UP news: योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर जोर

Report: Vandna rawat UP news: लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार का अन्नदाता किसानों

Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने

Antagarh news: शादी का प्रलोभन देखते तरह वर्षीय बालिका को किया गर्भवती

रिपोर्ट: जावेद खान Antagarh news: मामला सुनने में अजीब लग सकता है,जहां

MP news: मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क कैपिटल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी क्रांति की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम है डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Bhopal news: साहित्य समाज की संवेदना और चेतना का माध्यम है : रामप्रकाश त्रिपाठी

BY: Yoganand Shrivastva Bhopal news: भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, भोपाल

Bareilly news: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मौलाना तौकीर रज़ा समेत 10 पर गंभीर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार Bareilly news: बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन

Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायल

Report: Ram yadav Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे

FIROZABAD: बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित बसंत बिहार

Bhagwa news: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, गांव में मातम

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ Bhagwa news: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा

GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

REPORT- VAIBHAV SHARMA गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के मीरपुर हिंदू गांव

UNNAO: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

UNNAO: घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

Bahraich: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Bahraich: जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच

DHURANDHAR vs KKKPK2: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं-2’ बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी

DHURANDHAR vs KKKPK2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में लगातार