,

नेशनल हाइवे पर FASTag की लापरवाही अब पड़ेगी भारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
नेशनल हाइवे पर FASTag की लापरवाही अब पड़ेगी भारी

अगर आप नेशनल हाइवे पर सफर करते हैं और फास्टैग को सही तरह से गाड़ी पर नहीं लगाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अब ‘Loose FASTag’ यानी हाथ में लिए गए या सही तरीके से गाड़ी पर न लगे फास्टैग को लेकर नियम और कड़े कर दिए हैं।

क्या है Loose FASTag और क्यों है यह समस्या?

Loose FASTag वह स्थिति है जब लोग टोल प्लाजा पर फास्टैग को हाथ में लेकर दिखाते हैं या डैशबोर्ड पर रखकर चलाते हैं, लेकिन विंडस्क्रीन पर ठीक से नहीं लगाते। इससे कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं:

  • टोल स्कैनर फास्टैग को सही ढंग से नहीं पढ़ पाता
  • लेन में ट्रैफिक जाम हो जाता है
  • गलत चार्ज लगने की संभावना रहती है
  • टोल सिस्टम का दुरुपयोग बढ़ता है

इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए NHAI ने अब सख्त रुख अपनाया है।


ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया हुई आसान

अब टोल कलेक्शन एजेंसियों और रियायतधारकों को Loose FASTag की रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट मिलने पर NHAI ऐसे फास्टैग को तुरंत ब्लैकलिस्ट कर देगा। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम FASTag की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।


आने वाले बदलाव: क्या है सरकार की योजना?

भविष्य में Annual Pass System और Multi-Lane Free Flow Tolling जैसी उन्नत तकनीकों को लागू किया जाना है। ऐसे में FASTag सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखना और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

सरकार ने इसके लिए एक विशेष ईमेल आईडी जारी की है, जिससे रिपोर्ट मिलते ही संबंधित FASTag ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।


इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम में सुधार

मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देशभर के 98% टोल कलेक्शन FASTag से हो रहे हैं। लेकिन Loose FASTag की वजह से यह सिस्टम प्रभावित हो रहा है। नए नियमों से टोल प्रक्रिया और भी आसान होगी और यात्रियों को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


हाल ही में घटे हैं टोल दरें

सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल की दरों को 50% तक कम कर दिया है। इनमें सुरंगें, फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कें शामिल हैं। इस कदम से आम लोगों की सड़क यात्रा और किफायती हो गई है।


FASTag के प्रमुख फायदे

  • गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगा FASTag टोल प्लाजा पर स्कैन होकर ऑटोमेटिक पेमेंट करता है
  • सफर के दौरान बार-बार रुकने की जरूरत नहीं होती
  • पेट्रोल और समय दोनों की बचत होती है
  • इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से टोल चोरी रुकती है

अगर आप राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं तो ध्यान रखें कि आपका FASTag हमेशा विंडस्क्रीन पर सही जगह चिपका हो। लापरवाही करने पर न केवल आपको परेशानी हो सकती है, बल्कि आपकी गाड़ी भी ब्लैकलिस्ट हो सकती है। नए नियमों के साथ सफर को सरल और तेज बनाने की दिशा में NHAI का यह एक बड़ा कदम है।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना, 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026

14 विद्याएं, 64 कलाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित निःशुल्क प्रतियोगिता भगवान

Sonipat Balochistan Protest : वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, बड़ी रैली का ऐलान

Sonipat Balochistan Protest : सोनीपत जिला न्यायालय में वकीलों का प्रदर्शन Sonipat

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता