छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन रहा हंगामेदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The first day of the monsoon session of Chhattisgarh Assembly was tumultuous

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर


छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2025 का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार को किसान से जुड़े मुद्दों और भर्ती प्रक्रियाओं पर घेरने की कोशिश की। विशेष रूप से खाद-बीज की कमी और राजस्व निरीक्षक भर्ती में अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने सदन में आवाज बुलंद की।

विपक्ष के निशाने पर रही सरकार

सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस ने किसानों को खाद और बीज नहीं मिलने की समस्या को सदन में जोर-शोर से उठाया। पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों को सिर्फ वादे कर रही है, जबकि मौजूदा हालात में किसान परेशान हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने राजस्व निरीक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा भी उठाया।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार को लिया आड़े हाथ

स्वदेश न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा—

“राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। मानसून शुरू हो चुका है लेकिन आज भी किसान खाद-बीज के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। सरकार सिर्फ आंकड़ों में काम कर रही है, जमीनी सच्चाई कुछ और है।”

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि राजस्व निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया में भर्ती बोर्ड की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को इस पूरे मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहिए।

सदन में विपक्ष का तेवर सख्त

पहले दिन की कार्यवाही में यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस मानसून सत्र में तेवर में है और सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी में है। खाद-बीज, बिजली, पानी, रोजगार और भर्ती जैसे मुद्दे इस सत्र में हावी रह सकते हैं।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime