Canada PR For Indian Students: कनाडा PR का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी: ओंटारियो ने लॉन्च किया नया ‘OWP’ प्रोग्राम, नौकरी के साथ परमानेंट रेजिडेंसी का रास्ता साफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Canada PR For Indian Students

Canada PR For Indian Students कनाडा के ओंटारियो प्रांत (जिसमें टोरंटो, ओटावा, ब्रैम्पटन और हैमिल्टन जैसे प्रमुख शहर आते हैं) में पढ़ाई कर रहे और परमानेंट रेजिडेंसी (PR) का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। ओंटारियो सरकार ने अपने ‘ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम’ (OINP) में एक बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। इसके तहत आवेदन की जटिल प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए मौजूदा 8 इमिग्रेशन स्ट्रीम को घटाकर सिर्फ 4 कर दिया गया है। इसी कड़ी में सरकार ने अपनी पहली नई स्ट्रीम ‘ओंटारियो वर्कफोर्स प्रायोरिटी’ (OWP) को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है।

Canada PR For Indian Students क्या है नया ओंटारियो वर्कफोर्स प्रायोरिटी (OWP) प्रोग्राम?

ओंटारियो के श्रम और आव्रजन विभाग के अनुसार, इस नए इमिग्रेशन रिडिजाइन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लेबर मार्केट की जरूरतों को पूरा करना है। सरकार उनक्टर्स (Sectors) पर फोकस कर रही है जहाँ कुशल कर्मचारियों की भारी कमी है।

नए ओंटारियो इमिग्रेशन एक्ट के तहत लागू हुए इस बदलाव की खास बातें निम्नलिखित हैं:

  • जॉब ऑफर पर सीधा PR: OWP स्ट्रीम के तहत यदि किसी विदेशी नागरिक या भारतीय छात्र को ओंटारियो की किसी भी कंपनी से वैध जॉब ऑफर मिलता है, तो वह सीधे प्रांतीय नॉमिनेशन (PR) के लिए पात्र हो जाएगा।
  • शर्तों में बड़ी ढील: इस नई स्ट्रीम के अंतर्गत भाषा (Language Proficiency) और शैक्षणिक योग्यता (Education) से जुड़ी अनिवार्य शर्तों को बेहद न्यूनतम और लचीला रखा गया है।
  • छोटे बिजनेस को फायदा: सरकार ने नियोक्ता कंपनियों के लिए जरूरी सालाना रेवेन्यू (राजस्व) की सीमा को भी कम कर दिया है। इससे उत्तरी और ग्रामीण ओंटारियो के छोटे और मध्यम स्तर के बिजनेस भी पहली बार प्रवासियों को नौकरी देकर उन्हें पीआर के लिए नॉमिनेट कर सकेंगे।

Canada PR For Indian Students भारतीय छात्रों और PGWP धारकों को कैसे मिलेगा फायदा?

Canada PR For Indian Students यह नया नियम विशेष रूप से उन भारतीय युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो वर्तमान में कनाडा में हैं:

  1. अनुभवी युवाओं को प्राथमिकता: इस स्ट्रीम में उन आवेदकों को प्राथमिकता (Priority) दी जाएगी जिनके पास पहले से ही ओंटारियो में काम करने का जमीनी अनुभव है और जो सीधे स्थानीय कंपनियों से जुड़े हुए हैं।
  2. PGWP धारकों की चांदी: इसका मतलब है कि जिन भारतीय छात्रों ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) पर ओंटारियो के भीतर काम किया है, उनके लिए प्रांतीय नॉमिनेशन पाना अब बहुत आसान हो जाएगा।
  3. करियर में फ्लेक्सिबिलिटी: नियमों में दी गई ढील के कारण आवेदक संबंधित क्षेत्रों में भी काम के आधार पर क्वालिफाई कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई विदेशी नर्स कनाडा में अपनी मुख्य डिग्री को मान्यता (Accreditation) दिलाने की प्रक्रिया से गुजर रही है, तो वह इस दौरान ‘पर्सनल सपोर्ट वर्कर’ के रूप में काम करते हुए भी पीआर की हकदार बन सकती है।

Canada PR For Indian Students पिछले साल 10 हजार से अधिक को मिला था नॉमिनेशन

ओंटारियो के श्रम, आव्रजन और कौशल विकास मंत्री डेविड पिचिनी ने इस बड़े फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कुशल कार्यबल का आना बेहद जरूरी है। आधुनिक बनाया गया OINP प्रोग्राम सीधे अनुभवी और हुनरमंद लोगों को लक्षित करता है।

गौरतलब है कि OINP के तहत राज्य सरकार केवल योग्य उम्मीदवारों को पीआर के लिए शॉर्टलिस्ट और नॉमिनेट करती है, जबकि नागरिकता और स्थायी निवास (PR) देने का अंतिम और वैधानिक फैसला कनाडा की केंद्र सरकार (IRCC) का ही होता है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते वर्ष 2025 में ओंटारियो ने इस प्रांतीय प्रोग्राम के जरिए कुल 10,750 उम्मीदवारों को पीआर के लिए सफलतापूर्वक नामांकित किया था। बाकी बची तीन अन्य नई स्ट्रीम्स को भी इसी साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Read this: Budni Salkanpur Road Accident: बुधनी-सलकनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, 4 साल के मासूम की मौके पर ही मौत, माता-पिता गंभीर