,

Gwalior Hazira Crime News: ग्वालियर में चरित्र शंका में खूनी खेल: पति ने गला घोंटकर की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior Hazira Crime News

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Hazira Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के हजीरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर संदेह के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहाँ आरा मील इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Hazira Crime News चरित्र पर शक बना हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। आरोपी पति धर्मेन्द्र अपनी पत्नी आरती के चरित्र पर लगातार शंका करता था। बताया जा रहा है कि आरती अपने देवर संजू के साथ रह रही थी, जो धर्मेन्द्र को बिल्कुल नागवार गुजर रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव और विवाद चल रहा था।

Gwalior Hazira Crime News मंगलवार को मिलने आया था आरोपी पति

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी धर्मेन्द्र अपनी पत्नी आरती से मिलने के लिए आरा मील इलाके में स्थित घर पर आया था। वहां दोनों के बीच देवर के साथ रहने की बात को लेकर एक बार फिर तीखी बहस और विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर धर्मेन्द्र ने आपा खो दिया और आरती का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से भाग निकला।

Gwalior Hazira Crime News FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी की तलाश तेज

पड़ोसियों और परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद हजीरा थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस बल के साथ ही FSL (फॉरेंसिक) की विशेष टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शव और घटना स्थल के आसपास से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर आरोपी पति धर्मेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Read this: एडमिशन की रैंक लिस्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें डाउनलोड, अक्षिता एन ने किया टॉप

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की