SBI Data Leak : SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा अकाउंट ?ग्राहकों की निजी जानकारी पर खतरा, जिम्मेदार कौन ?
SBI Data Leak : डिजिटल बैंकिंग ने लेनदेन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ डेटा सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ी है।ऐसे में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI से जुड़ी डेटा लीक की खबर ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। बैंक में जमा रकम की सुरक्षा के साथ अब सवाल ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर भी उठ रहे हैं। शुरुआती जांच में डार्क वेब पर मिले रिकॉर्ड में करीब 3 हजार 897 ग्राहकों की निजी पहचान संबंधी जानकारी सामने आई है। हालांकि, डेटा लीक का पूरा स्रोत और दायरा अभी जांच के अधीन है।
SBI Data Leak : डेटा लीक का मतलब यह नहीं कि ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे भी चोरी हो गए हैं। लेकिन निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा जरूर बढ़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को किसी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचना होगा। OTP, PIN और पासवर्ड किसी को न बताएं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और खाते में किसी भी अनधिकृत लेनदेन की आशंका हो तो तुरंत बैंक को सूचित करें।अब इसके अलावा ग्राहक और कौन कौन सी सावधानियां रखें..इसी खास विषय पर हम चर्चा करेंगे…हमारे साथ एक्सपर्ट जुड़ें हैं।
READ MORE : ABVP SIR Round Table Conference : गोरखपुर विश्वविद्यालय में SIR पर ABVP की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हुआ मंथन


