,

Gwalior Crime News: ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: घर लौट रहे वकील आशुतोष दुबे पर मल्टी में घुसकर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Gwalior Crime News

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्पण कॉलोनी में आठ दुकानों के समीप एक वकील पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए के फ्लैट में रहकर वकालत करने वाले एडवोकेट आशुतोष दुबे जब अपने घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों में सवार होकर आए 10 से 15 नकाबपोश हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावर बेसबॉल के डंडों, सरियों और हथियारों से लैस होकर आए थे और उन्होंने मल्टी में घुसकर वकील के साथ बेरहमी से मारपीट की।

रहवासियों के आने पर भागे हमलावर, हाथ-पैर में फ्रैक्चर

Gwalior Crime News हमले के दौरान आशुतोष की चीख-पुकार सुनकर जब मल्टी के अन्य रहवासी इकट्ठा होने लगे और लोगों की भीड़ को अपनी तरफ आते देखा, तो सभी हमलावर अपने चार पहिया वाहनों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस भीषण मारपीट में वकील आशुतोष दुबे के दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है तथा शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत मुरार सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

मंत्री, एसपी और एजेंसी संचालक पर जताया संदेह, पहले भी की थी शिकायत

Gwalior Crime News घायल वकील आशुतोष दुबे ने इस जानलेवा हमले के पीछे कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, एसपी धर्मवीर सिंह यादव और ऐड एजेंसी के संचालक अजय गुप्ता पर संदेह जताया है। आशुतोष का आरोप है कि उनकी लगातार रेकी की जा रही थी, जिसकी शिकायत वे डीजी से लेकर एसपी तक कर चुके थे, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए और न ही कोई कार्रवाई की गई। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read this: Horoscope : मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, करियर, पैसा और प्यार में क्या होगा खास?