Report: Prem Shrivastva
Shailesh Lodha Jamshedpur लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता और कवि शैलेश लोधा 24 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। वे अपने नाट्य समूह के साथ बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन करेंगे। इस करीब दो घंटे लंबे मेगा थिएटर नाटक के लेखक और निर्देशक अतुल सत्य कौशिक हैं।
आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग जुटाने की अनूठी पहल
Shailesh Lodha Jamshedpur फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए फंड जुटाना है। संस्था देश भर में लगभग 87 हजार और जमशेदपुर चैप्टर के अंतर्गत करीब 170 ‘एकल विद्यालय’ संचालित करती है, जहां बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वच्छता की जानकारी दी जाती है। इस नेक मुहिम में शहरवासियों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है और सभी प्रवेश पास पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
प्रेस वार्ता में एफटीएस के पदाधिकारियों ने की शिरकत
Shailesh Lodha Jamshedpur कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करने के लिए शास्त्रीनगर स्थित एक होटल में एफटीएस के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक विजय मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बागड़िया, सचिव संजय गोयल और कोषाध्यक्ष मनीष मूनका समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहरवासियों से जनजातीय बच्चों के इस शिक्षा अभियान में दिल खोलकर सहयोग करने की अपील की है।


