President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का अवसर बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में लिखा, “प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत।” उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की पावन धरा पर राष्ट्रपति का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

President CG Visit : बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इन आयोजनों का जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है।
मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय विरासत और पारंपरिक आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान मिलेगी।
President CG Visit : विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए उत्साह का विषय है। उनकी उपस्थिति से राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को सम्मान देने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी जानिए : Sonia Gandhi Instagram : इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, आत्मकथा की पहली झलक साझा कर प्रियंका को खिलाई मिठाई


