,

Police Commemoration Day : लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों से मिलकर हुए भावुक

Police Commemoration Day

Report: Vandna Rawat

Police Commemoration Day उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) के अवसर पर एक भव्य और गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर देश और समाज की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिस शहीदों को नमन किया।

शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

Police Commemoration Day मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर पूरी श्रद्धा के साथ पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने शोक शस्त्र झुकाकर और हथियारों को उल्टा करके शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण सहित उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शहीद परिवारों से मिले मुख्यमंत्री, भावुक नजर आए सीएम योगी

Police Commemoration Day श्रद्धांजलि अर्पण के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित वीर शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री कुछ पलों के लिए भावुक भी हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। आज के इस अवसर पर पूरे प्रदेश भर में पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

Read this: Black Coffee Health Benefits: ब्लैक कॉफी में घी, नींबू या दालचीनी मिलाना कितना सही? जानें किस कॉम्बिनेशन के हैं फायदे और नुकसान