,

Khan Academy UP: यूपी में डिजिटल शिक्षा से मजबूत होगी बेटियों की पढ़ाई, 96 प्रतिशत कस्तूरबा विद्यालय खान एकेडमी से जुड़े

Khan Academy UP

Report: Vandna Rawat

Khan Academy UP उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के लिए खान एकेडमी के माध्यम से नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गणित और विज्ञान में दक्ष बनाने के लिए डिजिटल अभ्यास का अवसर दिया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रदेश के 96 प्रतिशत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खान एकेडमी पर पंजीकृत हो चुके हैं।

80 हजार से अधिक छात्राओं ने कराया पंजीकरण

Khan Academy UP खान एकेडमी की 1 से 15 अक्टूबर तक की मध्य-माह प्रदर्शन रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 80,078 छात्राओं ने इस मंच पर पंजीकरण कराया है। इनमें से 66,996 छात्राओं ने अपने खाते सक्रिय कर लिए हैं। वहीं, 30,503 छात्राओं ने निर्धारित मासिक लक्ष्य का कम से कम 50 प्रतिशत पूरा किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करना और गणित-विज्ञान की विषयगत समझ को बेहतर बनाना है।

सहारनपुर, गाजियाबाद और खीरी की छात्राओं ने दिखाया दम

Khan Academy UP डिजिटल शिक्षा के तहत लक्ष्य प्राप्ति में सहारनपुर, गाजियाबाद और खीरी की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर में 92 प्रतिशत, गाजियाबाद में 89 प्रतिशत और खीरी में 81 प्रतिशत छात्राओं ने मासिक लक्ष्य का कम से कम आधा हिस्सा हासिल किया। इन आंकड़ों से इन जिलों में डिजिटल शिक्षण और नियमित अभ्यास के प्रति छात्राओं की भागीदारी का पता चलता है।

गणित-विज्ञान में दक्षता बढ़ाने पर जोर

Khan Academy UP खान एकेडमी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक छात्रा को गणित और विज्ञान में कम से कम चार-चार कौशलों में दक्षता हासिल करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए छात्राओं को प्रोफिशिएंट या मास्टर्ड स्तर तक पहुंचने के लिए अभ्यास करना होता है। डिजिटल मंच पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री के जरिए वे अपनी समझ को बेहतर बना सकती हैं और अपनी गति के अनुसार सीख सकती हैं।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक, खान एकेडमी के माध्यम से गणित और विज्ञान में दक्षता बढ़ाने की पहल बालिका सशक्तीकरण को नई दिशा देगी।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा कि विद्यालयों में खान एकेडमी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक छात्राओं को निर्धारित शिक्षण लक्ष्यों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से छात्राओं को अपनी शैक्षिक क्षमताएं निखारने में मदद मिलेगी।

Read this: 21 October 2026 Panchang : एकादशी तिथि, पंचक की शुरुआत, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय