,

Sheikh Hasina: ‘चाहे गिरफ्तार करें या मार दें, दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी’: शेख हसीना का बड़ा ऐलान

Sheikh Hasina

BY: Yoganand Shrivastva

Sheikh Hasina बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने के इरादे को स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं और आगामी दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी। वाशिंगटन में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा तारिक रहमान सरकार चाहे उन्हें गिरफ्तार कर ले, प्रताड़ित करे या मार डाले, लेकिन अपने समर्थकों और देश की जनता के साथ खड़ा होना उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी है।

भारत का आभार और इतिहास का जिक्र

Sheikh Hasina अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने सत्ता से हटने के बाद भारत में शरण देने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार तथा यहाँ के नागरिकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने 1975 की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ने ठीक वैसे ही उनकी सहायता की, जैसे उनके परिवार की हत्या के बाद की थी। इसके साथ ही उन्होंने 1981 और 2007 के उन दौरों का भी जिक्र किया, जब जान जोखिम में डालकर वह स्वदेश लौटी थीं।

निष्पक्ष न्याय और राजनीतिक स्वतंत्रता की मांग

Sheikh Hasina शेख हसीना ने मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार पर अवामी लीग के सदस्यों के खिलाफ झूठे आपराधिक मामलों के जरिए राजनीतिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया की मांग करते हुए कहा कि देश का भविष्य बदले की भावना के बजाय राष्ट्रीय मेल-मिलाप और स्वतंत्र लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर आधारित होना चाहिए। उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने स्पष्ट किया है कि वापसी की कोई सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है, जो समय आने पर घोषित की जाएगी।

Read this: Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026: तीरंदाज शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 वर्ष की आयु में रचा नया इतिहास