,

Power Supply UP: त्योहारों पर जगमग रहेगा उत्तर प्रदेश: दशहरा से छठ तक मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली

Power Supply UP

Report: Vandna Rawat

Power Supply UP उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर राज्यभर में सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। दशहरा पर गांव से लेकर शहर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीमें बिजली लाइनों और बुनियादी ढांचे की लगातार निगरानी और रखरखाव में जुटी हुई हैं, ताकि उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और कटौती जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश और सतर्कता

Power Supply UP त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य के सभी ग्रामीण, तहसील, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और निर्बाध बनाया जा रहा है। ट्रिपिंग को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिसके तहत विद्युत तारों के संपर्क में आने वाली पेड़ों की डालियों की छंटाई भी कराई जा रही है।

बढ़ती मांग के बीच लगातार आपूर्ति पर जोर

Power Supply UP प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यूपीपीसीएल दिन-रात निगरानी कर रहा है। हाल ही में 18 अक्टूबर को प्रदेश में 22,540 मेगावाट बिजली की मांग के सापेक्ष पूरी आपूर्ति की गई, जबकि इससे पूर्व 17 अक्टूबर को 23,738 मेगावाट और 16 अक्टूबर को 23,372 मेगावाट बिजली सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई गई थी। मांग आपूर्ति के मामले में उत्तर प्रदेश तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में काफी आगे बना हुआ है।

पांचों डिस्कॉम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का रखरखाव तेज

Power Supply UP बिजली ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और केस्को क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उपकरणों की जांच और सुधार का काम जारी है ताकि त्योहारों के दौरान पूरे प्रदेश में रोशनी बनी रहे और लोगों को किसी भी तरह की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

Read this: Dussehra 2026: विजयादशमी की शुभकामनाएं, क्यों मनाया जाता है दशहरा, जानिए धार्मिक महत्व और पौराणिक कथाएं