,

Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026: तीरंदाज शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 वर्ष की आयु में रचा नया इतिहास

Asian Para Games

BY: Yoganand Shrivastva

Asian Para Games भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मात्र 19 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली शीतल ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन राउंड में 149 का बेहतरीन स्कोर बनाकर यह कीर्तिमान रचा। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन की तीरंदाज जेसिका स्ट्रेटन के नाम दर्ज था।

शानदार प्रदर्शन से फाइनल में बनाई जगह

Asian Para Games शीतल देवी ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हांगकांग की खिलाड़ी को 149-134 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस की अगस्टिना को 147-135 से और सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी को 145-137 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे पहले वह 2022 पैरा एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और 2025 में पैरा आर्चरी वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ-साथ 2024 पैरालंपिक्स में मिक्स्ड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं।

संघर्ष भरी प्रेरणादायक जीवन यात्रा

Asian Para Games जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में 10 जनवरी 2007 को जन्मी शीतल देवी ‘फोकोमीलिया’ नामक दुर्लभ बीमारी के साथ पैदा हुई थीं, जिसके कारण उनके दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पैरों की सहायता से तीरंदाजी में महारत हासिल की। वह दुनिया की पहली और एकमात्र ऐसी पैरा आर्चरी चैंपियन हैं जो बिना हाथों के खेलती हैं और अपने पैरों से निशाना साधती हैं।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार सफर

Asian Para Games एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। प्रतियोगिता में भारत अब तक कुल 21 पदक अपने नाम कर चुका है, जिनमें 5 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। पिछले संस्करण में भारत ने कुल 108 पदक जीते थे, और इस बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए देश को और भी अधिक पदकों की उम्मीद है।

Read this: Power Supply UP: त्योहारों पर जगमग रहेगा उत्तर प्रदेश: दशहरा से छठ तक मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली