,

Durga Puja: डॉ. तनुश्री बोस ने नवमी पर किया कन्या पूजन, कोल्हानवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

Durga Puja

Report: Prem Shrivastva

Durga Puja आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. तनुश्री बोस ने शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के पावन अवसर पर अपने निज निवास पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके चरण धोए।

कोल्हानवासियों को दी दुर्गा पूजा की मंगलकामनाएं

Durga Puja कन्या पूजन के पश्चात डॉ. तनुश्री बोस ने आदित्यपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र और प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा व महाअष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि देश और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

Read this: RSS Centenary : पश्चिमी ताकतों के निशाने पर भारत, ‘रिजीम चेंज’ को लेकर किया आगाह, देश में प्रोटेस्ट, फ्रांस, AI, Gen-Z और मुस्लिम, संघ प्रमुख की दशहरा स्पीच की प्रमुख बातें