,

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर

Tiger Shroff Firing Case

BY: Yoganand Shrivastva

Tiger Shroff Firing Case बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले के तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पुणे से जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार थे और नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।

पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से हुई गिरफ्तारी

Tiger Shroff Firing Case मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद से ही ये सभी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। राजस्थान पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को इनकी मूवमेंट की पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद कोटा रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर इन्हें (12939) पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य आरोपी रेहान था, जिसने अन्य साथियों से संपर्क साधा था। ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गे अनिल पंडित के सीधे संपर्क में थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • ऋतिक कुमार उर्फ रोशन: उम्र 22 वर्ष, निवासी बेगूसराय (बिहार), वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहकर रैपिडो चालक का काम करता था।
  • रेहान: उम्र 18 वर्ष, निवासी ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत (हरियाणा)।
  • एक नाबालिग: जो सोनीपत (हरियाणा) के बड़ौदा थूथन का रहने वाला है।

फिलहाल स्थानीय कोटा पुलिस इन आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष टीम इन्हें अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाएगी।

जुहू में हुई थी 7 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Tiger Shroff Firing Case रविवार की शाम मुंबई के पॉश इलाके जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने बेहद करीब से उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। बदमाशों ने कार पर करीब 7 राउंड फायरिंग की। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि इस फायरिंग में उनका ड्राइवर और एक अन्य रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के कुछ ही देर बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली। गौरतलब है कि अनिल पंडित का नाम इससे पहले भी कई आपराधिक वारदातों और फायरिंग के मामलों में आ चुका है, जिसमें दिल्ली स्थित गायक गुरु रंधावा के जिम पर हुई गोलीबारी की घटना भी शामिल है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Read this: Khaniyadhana Khan Chacha : ‘खान चाचा’ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, रामलीला में निभाई भूमिका, 4 दशक से निभा रहे रावण का पुतला बनाने की पंरपरा

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…