,

Vijayadashami Shobha Yatra: लखनऊ में विजयादशमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा हजरतगंज, उमड़ी भारी भीड़

Vijayadashami Shobha Yatra

Report: Vandna Rawat

Vijayadashami Shobha Yatra विजयादशमी के पावन पर्व पर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भक्तों द्वारा एक अत्यंत भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम की आराधना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के प्रमुख 1090 चौराहे से शुरू होकर यह शोभा यात्रा हजरतगंज चौराहे तक पहुँची, जहाँ पूरे मार्ग में ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

हिंदू एकता और धर्म की विजय का संदेश

Vijayadashami Shobha Yatra स्वदेश न्यूज़ के संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में हिंदू एकता को सुदृढ़ करना है। जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने असत्य और अधर्म के प्रतीक रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी, उसी शाश्वत संदेश को लेकर यह शोभा यात्रा निकाली गई है। आयोजकों और भक्तों ने हर्ष और उल्लास के साथ लोगों को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

राममय हुआ लखनऊ, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न

Vijayadashami Shobha Yatra रावण दहन से पूर्व निकली इस शोभा यात्रा के दौरान पूरा लखनऊ शहर राममय रंग में रंग नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक धुनों और पटाखों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्तों ने कहा कि भगवान राम केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हम सबके दिलों में बसने वाले प्राण हैं, और उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में समरसता लाई जा सकती है।

Read this: RTO MP Crime: नयागांव चेकपॉइंट पर कानून की धज्जियां: ट्रक चालक का तांडव, POS मशीन तोड़ी और आरटीओ गुमटी में लगाई आग