,

भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ यादव

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार रोड) के रावण दहन कार्यक्रम को किया संबोधित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सभी को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का कार्य कर रहे हैं। दुनिया के 200 देश भारत को सम्मान की नजर से देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम आसीन हैं। आने वाले समय में मथुरा, वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण मुस्कुराएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयदशमी के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार रोड) में रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम कोलार हिन्दु उत्सव समिति, विक्रमादित्य महाविद्यालय और दैनिक भास्कर समाचार पत्र की ओर से आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने वाली बेटियों और अन्य कलाकारों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित नागरिकों को दशहरे की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम वे कई वर्ष से प्रतिवर्ष देखते आ रहे हैं। यह कार्यक्रम गरिमामय होता है।

विधाय‍क रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम, फोन लेन और सिक्स लेन मार्गों, पर्याप्त पेयजल और सुचारू विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार द्वारा निकट ही सतगढ़ी में आईटी पार्क स्थापित करने की पहल की गई है। इससे आने वाले पांच वर्ष में 25 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री राम, सीतामाता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधान आरक्षक ट्रेफिक श्री जगदीश दांगी को साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…