BY: Yoganand Shrivastva
वारदात से पहले आरोपियों ने की थी हथियारों की टेस्टिंग
TigerShroff बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले मुंबई के आसपास के इलाकों में हथियारों की बाकायदा प्रैक्टिस की थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उस स्थान की जानकारी दी है जहां उन्होंने घटना से ठीक पहले हथियार के ठीक से काम करने की पुष्टि के लिए गोलियां चलाकर देखी थीं।
होटल के कमरे में बेड पर चली थी गोली
TigerShroff जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी जिस होटल के कमरे में ठहरे हुए थे, वहां भी हथियार की जांच के दौरान एक बार मिसफायर हो गया था। इस दौरान गोली सीधे कमरे के बेड पर जा लगी थी। गनीमत यह रही कि इस घटना से होटल के किसी भी कर्मचारी या आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी, जिससे आरोपी अपनी साजिश को आगे बढ़ाने में सफल रहे।
सूरत में छिपाए गए हथियार और मोबाइल फोन
TigerShroff वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागकर सूरत पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस्तेमाल किए गए हथियार और अपने मोबाइल फोन को किसी सुरक्षित स्थान पर छुपा दिया है। फिलहाल मुंबई पुलिस स्थानीय प्रशासन की मदद से सूरत में उन जगहों की तलाशी ले रही है ताकि हथियार और डिजिटल सबूतों को बरामद किया जा सके।


